Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बना 35 हजार करोड़ का सरप्लस राज्य:आबकारी, स्टाम्प और परिवहन ने तोड़े रिकॉर्ड, विकास योजनाओं पर अधिक खर्च कर सकेंगे

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च 2026 में पिछले साल के मुकाबले 1,020.53 करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व वसूल किया गया। मार्च 2026 में प्रदेश को कुल 26,193.56 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि मार्च 2025 में यह आंकड़ा 25,173.03 करोड़ रुपए था। सरप्लस राज्य बना यूपी वित्ती मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल राजस्व 2,23,060.18 करोड़ रुपए मिला, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10,228 करोड़ ज्यादा है। वित्त मंत्री के मुताबिक यूपी अब 35,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के रेवेन्यू सरप्लस वाला राज्य बन चुका है। यानी सरकार के पास खर्च करने के लिए अतिरिक्त 35 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। इस साल मूल बजट का 81% खर्च भी हो चुका है। आबकारी–परिवहन सहित तीन विभागों का शानदार प्रदर्शन सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश सरकार की राजस्व वृद्धि में तीन विभागों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें आबकारी, स्टाम्प एवं निबंधन तथा परिवहन विभाग टॉप पर रहे। विकास योजनाएं तैयार करें विभाग वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तुरंत तैयार कर लें। जिससे विकास कार्यों में कोई देरी न हो। और प्रदेश की आर्थिक प्रगति तेज गति से जारी रहे। खन्ना ने बताया कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास लगी भीषण आग:सिलेंडर फटे, 20 दुकानें जलीं; कारोबारियों के नोट जलकर राख हुए
    Next Article
    अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 13 सिलेंडर जब्त:दादरी में आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment