Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-112 ने बचाई अभ्यर्थी नेहा की परीक्षा:अमेठी बस स्टैंड से मुसाफिरखाना केंद्र तक समय से पहले पहुंचाया

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई से एक महिला अभ्यर्थी नेहा यादव की परीक्षा बच गई। सुलतानपुर की रहने वाली नेहा को अमेठी बस स्टैंड से मुसाफिरखाना स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था, जिसके बाद उन्होंने यूपी-112 से मदद मांगी। नेहा यादव, जो सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र की निवासी हैं, अपनी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने अमेठी पहुंची थीं। अमेठी बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें मुसाफिरखाना स्थित अपने परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई ऑटो या अन्य वाहन नहीं मिला, जिससे वह परेशान हो गईं। परेशानी में नेहा ने तत्काल यूपी-112 को कॉल कर पुलिस सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पीआरवी-6901 बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। टीम ने अभ्यर्थी की समस्या को समझा और समय की महत्ता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया। पीआरवी-6901 में तैनात कांस्टेबल चंद्रकांत यादव, कांस्टेबल प्रवीण यादव और चालक होमगार्ड मोहम्मद अफरोज की टीम ने आरओआईपी (रेडियो ओवर आईपी) के माध्यम से कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद, टीम ने नेहा को अपनी गाड़ी में बैठाकर मुसाफिरखाना परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने अत्यंत कम समय में नेहा को सकुशल परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया। समय पर केंद्र पहुंचने से नेहा अपनी परीक्षा दे पाईं और उनका साल भर का इंतजार बर्बाद होने से बच गया। केंद्र पहुंचकर नेहा ने अमेठी पुलिस और यूपी-112 टीम की त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। यूपी-112 की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, बल्कि जरूरत के समय आम जनता की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में विटामिन 'ए' अभियान शुरू:मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया शुभारंभ, 2.70 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    दूसरे दिन 29% ने छोड़ी परीक्षा सिपाही भर्ती परीक्षा:स्टूडेंट बोले- पेपर अच्छा, रीजनिंग ने किया परेशान; लखनऊ में दो खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment