Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना का 60 प्रतिशत हिस्सा साफ, पानी पीने लायक हुआ: Manjinder Singh Sirsa

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि यमुना का 60 प्रतिशत हिस्सा अब इतना साफ हो गया है कि उसका पानी पीने लायक है और 2029 या 2030 तक पूरी यमुना को साफ कर दिया जाएगा। सिरसा यहां उबर की ‘वन लेस कार’ रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकना सभी की साझा जिम्मेदारी है और इलेक्ट्रिक वाहन भी प्रदूषण फैलाते हैं, क्योंकि उनके चलने से टायरों के कारण सड़क पर धूल उड़ती है।उन्होंने कहा कि ‘क्लाउड किचन’ से भोजन की आपूर्ति भी प्रदूषण बढ़ाने में योगदान देती है, क्योंकि इस काम में बड़ी संख्या में कर्मचारी और वाहन शामिल होते हैं। यमुना की सफाई का श्रेय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार से मिले सहयोग को देते हुए सिरसा ने कहा कि नदी की सफाई का काम एक छोर से शुरू किया गया है और इसे धीरे-धीरे दूसरे छोर तक पहुंचाया जाएगा। यही वजह है कि फिलहाल नदी के 60 प्रतिशत हिस्से की सफाई हुई है, न कि पूरी नदी की।मंत्री ने कहा, ‘‘यमुना जी का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह साफ हो चुका है। साफ होने का मतलब इतना स्वच्छ है कि आप उसका पानी भी पी सकते हैं।’’ उन्होंने लोगों से यमुना के किनारे जाकर सफाई की स्थिति स्वयं देखने की अपील की। सिरसा ने कहा कि दिल्ली का गंदा पानी नालों के जरिए यमुना में पहुंचता है और जब तक इस गंदे पानी का शोधन नहीं किया जाएगा, तब तक नदी को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है।उन्होंने बताया कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए सीवेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) का इस्तेमाल कर रही है। इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि यमुना की सफाई पर भारी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद नदी में प्रदूषण बढ़ा है। न्यायालय ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को उन स्थानों पर पानी की गुणवत्ता की निगरानी करने का निर्देश दिया था, जहां यमुना और उसमें मिलने वाले प्रमुख नाले विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों तथा जिलों में प्रवेश करते हैं और वहां से बाहर निकलते हैं।चार नवंबर के अपने आदेश में न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा था कि औद्योगिक प्रदूषकों और बिना शोधित गंदे जल को उनके स्रोत पर ही रोकना जरूरी है। अदालत ने स्पष्ट किया था कि केवल अधिक सीवेज शोधन संयंत्रों का निर्माण कर देने से यमुना साफ नहीं हो सकती। यमुना की सफाई से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा था, ‘‘इस अदालत का मानना है कि नदी के किनारे बसे कस्बों, शहरों और गांवों की नागरिक प्रशासन व्यवस्था में मौजूद सभी खामियां यमुना की खराब स्थिति और उसमें गंदा पानी छोड़ने वाले 520 नालों में दिखाई देती हैं।’’ पीठ ने कहा था, ‘‘यही कारण है कि नदी की सफाई पर भारी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद यमुना में प्रदूषण बढ़ा है।’’ दिल्ली में कचरे की समस्या का उल्लेख करते हुए सिरसा ने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में जमा हुए पुराने कचरे का 60 प्रतिशत हिस्सा दो वर्ष से भी कम समय में केंद्र सरकार के सहयोग से साफ कर दिया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘आने वाली पीढ़ियां कचरे के पहाड़ केवल तस्वीरों में देखेंगी, वास्तविक जीवन में नहीं।’’ वायु प्रदूषण के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि इसे नियंत्रित करना किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से प्रदूषण की समस्या का समाधान संभव नहीं है। सिरसा ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।स्वच्छ हवा से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेश न होने पर Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, Saket Court ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
    Next Article
    PM Modi ने HPV टीका अभियान की सराहना की, संसद और राजनीति सहित दोपहर की बड़ी खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment