Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bangladesh Court ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने को कहा

    3 hours from now

    3

    0

    बांग्लादेश की एक अदालत ने अधिकारियों को 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अनिवार्य अंतरिम दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया और साथ ही नाबालिगों पर ‘एल्गोरिदम’ आधारित कंटेंट के प्रभावों की जांच के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी आदेश जारी किया। समाचार पत्र ‘प्रथम आलो’ की खबर के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के उच्च न्यायालय प्रभाग ने रविवार को एक रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान ये निर्देश जारी किए। याचिका में सरकार की ओर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाए जाने पर सवाल उठाया गया था।न्यायमूर्ति सिकदर महमूदुर रजी और न्यायमूर्ति फातिमा अनवर की पीठ ने डाक एवं दूरसंचार विभाग के सचिव तथा बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (बीटीआरसी) के अध्यक्ष समेत अन्य संबंधित पक्षों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। न्यायालय ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, बाल मनोवैज्ञानिकों, बाल रोग विशेषज्ञों और कानूनी विशेषज्ञों की एक समिति का तत्काल गठन करने का भी आदेश दिया। यह समिति इस बात का आकलन करेगी कि ‘एल्गोरिदम’ के नियंत्रण वाले कंटेंट फीड का बच्चों पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है।यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक सेहत और विकास पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ रही है। कई देशों की सरकारें बच्चों की उम्र के आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने वाले ऑनलाइन कंटेंट से बचाने के लिए कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही हैं। समिति यह भी जांच करेगी कि एल्गोरिदम आधारित सुझाव प्रणाली बच्चों के व्यवहार, उनकी ऑनलाइन कंटेंट तक पहुंच और उनके समग्र विकास को किस तरह प्रभावित करती है।समिति अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेगी, ताकि उसके आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी नियम और उपाय तय किए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Miley Cyrus ने Maxx Morando के साथ अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही एक प्यारा 'M+M' नोट भी लिखा
    Next Article
    Regent International Center: चीन का रहस्मयी 18000 लोगों वाला घर, एक ही बिल्डिंग में पूरा शहर, क्या ये संभव है?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment