Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने रामनवमी पर कन्याओं के पांव धोए, चुनरी ओढ़ाई:दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद; बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया

    9 hours ago

    2

    0

    रामनवमी पर सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे गोरखपुर में कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। इससे पहले, सीएम को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे। सुबह करीब 9 बजे योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार-दुलार किया। चॉकलेट दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा- गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द कराने की कार्रवाई की जाए। CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर समेत 8 जिलों में बारिश, 38 में अलर्ट:10 शहरों में बादल छाए, ठंडी हवाएं चल रहीं; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    रामलला का पंचामृत अभिषेक, थोड़ी देर में सूर्य तिलक:भगवान को पीतांबर पहनाया गया, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment