Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बूंद-बूंद पानी के लिए 5 -महीने से तरसे-लोग:अम्बियामंडी का मिनी ट्यूबवेल हुआ खराब, लोग बोले - रमजान भी बीता, अब उम्मीद खत्म

    1 hour ago

    1

    0

    ‘नवंबर के पहले से यहां पानी खराब आने लगा था। हम लोगों ने शिकायत किया पर पानी नवंबर के अंतिम सप्ताह से आना ही बंद हो गया। स्थानीय पार्षद पति तुफैल अंसारी से इस बारे में शिकायत की गयी तो उन्होंने कहा जल्द ही ट्यूबवेल बन जाएगा। लेकिन आज तक ट्यूबवेल नहीं बनवाया गया है। इससे हम सभी के घरों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।' ये कहना है वाराणसी के अम्बियामंडी चिकवन गली के रहने वाले चांद बाबू का; उन्होंने आगे बताया- समस्या एक दो दिन की होती तो इंसान किसी तरह परेशानी उठा लेता है। लेकिन 5 महीने हो गए है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद भी बस आश्वासन दे रहे हैं। लोगों को मस्जिद और दूसरों के घरों से पानी भरना पड़ रहा है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने चिकवन गली के लोगों और पार्षद से बातचीत कर यह जाना की आखिर समस्या कहां है। और जल निगम ने अभी एक क्या कार्रवाई की है। पढ़िए रिपोर्ट … सबसे पहले जानिए स्थानीय लोगों ने क्या बताया और समस्या कितनी पुरानी है ?… नवंबर 2025 से खराब है मिनी ट्यूबवेल स्थानीय निवासी चांद बाबू ने बताया - इस एरिया यानी अम्बियामंडी के चिकवन गली में 250 मकान हैं। जिसको मस्जिद के पास लगा मिनी ट्यूबवेल पानी की सप्लाई करता है। यह मिनी ट्यूबवेल पिछले नवंबर 2025 से खराब पड़ा हुआ है। कई बार स्थानीय पार्षद से बातचीत की गई। उन्हें लेटर दिया गया पर उन्होंने आज तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं किया। नवंबर से ही हम लोग मस्जिद और लोगों के घरों जहां समर्सिबल लगा है वहां से पानी लेने को विवश हैं। रमजान में भी नहीं बना, बूंद-बूंद के लिए तरसे चांदबाबू ने आगे बताया - रमजान का पाक महीना आया तो हम लोगों ने सोचा था कि पार्षद इसे बनवा देंगे। लेकिन पार्षद ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और ये बन नहीं पाया। आज मार्च का महीना भी खत्म होने को आ गया है। यहां के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। ऐसे में हमारी यही नगर निगम से मांग है कि नगर निगम इसे जल्द से जल्द ठीक करवाए ताकि आने वाली गर्मी में मोहल्ले के लोगों को कोई दिक्कत न हो। गर्मी में क्या होगा सोचकर हो रही दिक्कत स्थानीय निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया - रमजान के बाद अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है । ऐसे में अगर ट्यूबवेल नहीं बना तो इस मोहल्ले के लोगों की दिक्कत बढ़ जाएगी। हमने पार्षद से शिकायत की तो उन्होंने कहा हमने नगर निगम में चिट्ठी दी है और नगर आयुक्त से भी शिकयात की है लेकिन कहीं भी किसी शिकायत का सैर नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में हमारी नगर निगम से यह अपील है कि वह हमारा ट्यूबवेल जल्द से जल्द ठीक करवा दे ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकर की दिक्कत का सामना न करना पड़े। अब जानिए पार्षद ताजवर तुफैल के पति और पार्षद प्रतिनिधि तुफैल अंसारी ने क्या बताया? और कहां-कहां की जा चुकी है शिकायत ?… लगातार कर रहे हैं पत्राचार नहीं हुई कार्रवाई पार्षद पार्टी तुफैल अंसारी ने बताया - चिकवन गली में यह समस्या नवंबर महीने से है।तभी से हम प्रयासरत हैं। लगातार हमने नगर निगम और जलकल के जीएम को लेटर लिखा और जाकर सम्बंधित अधिकारियों से मिले भी हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में स्थानीय लोग यह समझ रहे की पार्षद काम नहीं कर रहे हैं। रमजान के पहले हमने लेटर दिया था जलकल जीएम को। सुनवाई नहीं हुई तो रमजान के बीच में भी दिया था। लेकिन आज तक काम नहीं लगाया गया है। नगर आयुक्त ने डायरी में किया है नोट तुफैल अंसारी ने बताया - ईद के दूसरे दिन हुई मूल बजट की बैठक में भी हमने नगर आयुक्त से पर्सनली मिलकर इस मामले में चर्चा की थी। इसपर उन्होंने इस समस्या को अपनी डायरी में नोट किया था और कहा था कि 26 तारीख से काम लग जाएगा पर 26 तारीख बीत गयी काम नहीं शुरू हुआ है। फिलहाल हम लगयतर कवायद में लगे हुए हैं। लेकिन हमारी मदद नहीं की जा रही है। 200 घर होंगे परेशान तुफैल अंसारी ने बताया - इस मिनी ट्यूबवेल से करीब 200 घरों को सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में इन घरों में पानी की सप्लाई एकदम बंद है। आगे गर्मी का मौसम है। गर्मी में यदि ये मिनी ट्यूबवेल नहीं सही हुआ तो स्थिति भयावह हो जाएगी। ऐसे में नगर आयुक्त और जलकल जीएम् से इसे सही करने की मांग है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हजरतगंज, गोमतीनगर, सरोजनीनगर में तेज बारिश:पुराने लखनऊ में बादल छाए, 20 की स्पीड से चल रही हवा
    Next Article
    गैस किल्लत, महिला बोली- बच्चे भूख से तड़प रहे:कानपुर में निडिल लगाए एजेंसी पर भटक रही महिला, ब्लैक में 3 हजार में मिल रहा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment