Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- सपा गिरगिट जैसे रंग बदलती है:इन्होंने मुंह पर लगी कालिख मिटाने का मौका खोया; विधानसभा में सपा का प्रदर्शन

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में विधानमंडल का विशेष सत्र चल रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा में भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की महिला विधायक 'साड्डा हक इत्थे रख' लिखे साइनबोर्ड लेकर पहुंचीं। सपा विधायक 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने 'महिला आरक्षण लागू करो' के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा- हम प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है, जबकि विधेयक पास हो चुका है। इससे पहले विधानसभा के बाहर सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-सपा के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया है। सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है। सपा के समय स्लोगन बन गया था- ‘देख सपाई, बिटिया घबराई।’ इनके पास एक अवसर था मुंह पर लगी हुई कालिख को मिटाने का, लेकिन इन्होंने वह अवसर खो दिया। अगर ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्तावित संशोधन में सहयोग करते तो इनके पाप धुल जाते। विधानमंडल के विशेष सत्र में सरकार की संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस-सपा महिला विरोधी है। इसलिए, आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। विधानसभा सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:सांसद ने पूछा- ‘क्या ट्रम्प की दिमागी हालत ठीक है?’, नाराज रक्षामंत्री बोले- बाइडेन से यह क्यों नहीं पूछा था
    Next Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मजदूर दबे:पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment