Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- पांडेयजी इस उम्र में तो सच्चाई स्वीकार कीजिए:पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोंछे, सपाइयों को देख गिरगिट भी शरमा जाए

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में विधानमंडल का विशेष सत्र चल रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। सीएम योगी ने कहा- सपा, कांग्रेस और INDIA गठबंधन आधी आबादी के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करता है। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके महिला विरोधी आचरण का गवाह है। योगी ने कहा- जब 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 साल के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? महिला आरक्षण पर आप लोगों ने रंग बदल लिया है। अब आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर लोकसभा में विरोध क्यों किया? आप तो अपनी साथी पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोंछ पाए। विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए योगी ने कहा- कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय से कहा- पांडेयजी, इस उम्र में तो सच्चाई स्वीकार कीजिए। इसके बाद सीएम ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। इसके जरिए सरकार की संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस-सपा महिला विरोधी है। इसलिए, आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। इससे पहले विधानसभा में भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा की महिला विधायक 'साड्डा हक इत्थे रख' लिखे साइनबोर्ड लेकर पहुंचीं। सपा विधायक 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घेराव किया। विधानसभा सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की सड़कों पर दिखी सैन्य ताकत, 'शाहेद-136' ड्रोन का प्रदर्शन; Video
    Next Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी:मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment