Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- ममता दीदी का इस बार खेला बंद:पश्चिम बंगाल में न गाय कटेगी, न हिंदू बंटेगा; रैली में समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे

    15 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में सीएम योगी ने कहा- टीएमसी वालों को जय श्रीराम नारे से चिढ़ है, दुर्गा पूजा नहीं करने देते, सरकार जुलूस पर प्रतिबंध लगाती है। ममता दीदी कहती हैं- खेला होबे। मैं कहता हूं- ए बार खेला बंद, उन्नयन शुरू। बंगाल में गाय कटने नहीं देंगे, हिंदू को बंटने नहीं देंगे। योगी ने बांग्ला में कहा- आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला। ओंधोकार होटबे, सूरज उठबो, कोमल खिलबे। बलटानो दोरकार, चाही बीजेपी सोरकार। (यानी मेरा प्यारा स्वर्णिम बंगाल, टीएमसी मुक्त बंगाल। अंधकार हटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा। बदलाव जरूरी है...बीजेपी की सरकार चाहिए।) मुख्यमंत्री ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पिंगला विधानसभा क्षेत्र में रैली की। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए सीएम योगी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर मंच से लेकर पूरे रैली ग्राउंड में 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगने लगे। पढ़िए सीएम योगी की प्रमुख बातें… 1- सीएम बोले- टीएमसी गोहत्या नहीं रोक सकती, इस बार खेला बंद सीएम योगी ने कहा- टीएमसी तुष्टीकरण के नाते गोहत्या रोक नहीं सकती। माफिया पर लगाम नहीं लगा सकती। ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिग को रोक रही है। 15 सालों में बंगाल में गुंडागर्दी हो रहा है। 2017 के पहले यूपी में भी ऐसा ही था। लेकिन वहां डबल इंजन सरकार आने के बाद नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है सब चंगा। अब वहां हाईवे, मेट्रो, रैपिड रेल बन रहे हैं। माफिया की पसली तोड़ने के लिए बुल्डोजर का इस्तेमाल होता है। पहले रामभक्तों पर लाठी गोली चलती थी, अब राम भक्तों का सत्कार होता है। सीएम ने कहा- ममता दीदी कहती हैं- खेला होबे। मैं कहता हूं- ए बार खेला बंद, उन्नयन शुरू। बंगाल में गाय कटने नहीं देंगे, हिंदू को बंटने नहीं देंगे। 2- माफिया की पसलियां बुलडोजर से तोड़ी सीएम योगी ने कहा- यहां दुर्गा पूजा नहीं करने देते, सरकार जुलुस को प्रतिबंध करती है। शोभा यात्रा पर पथराव होता है। न बेटी सुरक्षित हैं न व्यापारी। यही हाल 2017 से पहले यूपी में थे। गुंडागर्दी थी। उद्योग धंधे चौपट थे। आज यूपी के अंदर कोई गुंड, माफिया नहीं। माफिया की पसली को तोड़ने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल यूपी में होता है। सड़क पर नमाज नहीं होती है। न दंगाई हैं, न गोकशी करने वाले हैं। यहां भी अत्याचार करने वाले टीएमसी के गुंडे का इलाज भाजपा सरकार हो सकती है। 3- 60 साल में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने कुछ नहीं किया योगी ने कहा- किसानों ने माटी में सोना उगाने का काम किया है। यहां की परम्परा ने देश की जनजातीय संस्कृति को नई ऊंचाई दी है। पश्चिमी मेदिनीपुर की इस धरती पर जनजातीय समूह को जय जोहार कहते हुए कहना चाहूंगा कि पहली बार हुआ है एक जनजातीय महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिला। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश पर 60 साल राज किया लेकिन जनजातीय समाज के लिए कुछ नहीं सोचा। 4- बिना भेदभाव के यूपी में हो रहा विकास सीएम योगी ने कहा- यूपी में 2017 के बाद से बिना भेदभाव हर जाति-वर्ग का विकास हो रहा है। जाति-पंथ या संप्रदाय के आधार पर कोई भेदभाव हमारे यूपी की सरकार नहीं करती। सबका साथ सबका विकास का मॉडल देखना हो तो यूपी आइए। वहां हर जनजाति के आदमी को जमीन का पट्टा मिल गया है। उसका अपना मकान है, अपनी जमीन है। 5- विपक्ष ने महिलाओं का हक छीना सीएम योगी ने संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर घेरा। कहा- आपने देखा संसद में नारी आरक्षण संशोधन बिल को पास नहीं होने दिया। गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों का अपमान करना इनकी आदत बन चुकी है। 6- हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं... मुख्यमंत्री ने कहा- बंगाल आध्यात्मिक भूमि रही है। रामकृष्ण, लाहिड़ी महाशय, स्वामी प्रणवानंद और स्वामी विवेकानंद को इस धरती ने जन्म दिया है। विवेकानंद ने वैश्विक पटल पर कहा था- गर्व से कहो हम हिंदू हैं। बंगाल का युवा नेताजी के साथ आजाद हिंद फौज के साथ जुड़ा था। कांग्रेस ने उनका अपमान किया। ----------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 40 IAS का ट्रांसफर, 15 DM बदले:मंत्री से टशन, किंजल सिंह को हटाया; मनीष बंसल आगरा DM, ये मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। किंजल सिंह की 7 महीने पहले ही परिवहन विभाग में नियुक्ति हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट और अनुष्का पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के किए दर्शन, सत्संग के दौरान आए भक्ति भाव में नजर
    Next Article
    सुल्तानपुर में स्कूलों का बदला समय:हीटवेव के चलते लिया फैसला, नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 12:30 बजे तक चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment