Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-गाजी मियां माफिया था, महाराज सुहेलदेव ने जहन्नुम भेजा:उसे इस्लाम की सबसे बुरी मौत दी, गर्म तवे पर बांधकर जलाया

    8 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में कहा- एक हजार साल पहले जो शौर्य महाराजा सुहेलदेव ने दिखाया था, उसे सभी को जानना चाहिए। उन्होंने सोमनाथ मंदिर को तोड़ने वाले विदेशी आक्रांता को सिर्फ रोका ही नहीं, बल्कि ऐसी निर्मम मौत दी कि किसी की दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा- सालार मसूद (गाजी मियां) माफिया से कम नहीं था। अभी जो माफिया मिट्टी में मिल गए हैं, उनका ही एक रूप था। उसने हमारे मंदिर तोड़े थे। महाराज सुहेलदेव ने उसे ऐसी मौत दी थी, जो इस्लाम में सबसे खराब मानी जाती है। गर्म लोहे के तवे पर बांधा और जला दिया। योगी ने कहा- माना जाता है कि इस्लाम में इस प्रकार की मौत जहन्नुम में जाने की गारंटी होती है। महाराज सुहेलदेव ने उसे जहन्नुम भेजने की गारंटी दी थी। जब तक अत्याचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं करेंगे, वह भारत की संस्कृति से इसी प्रकार का व्यवहार करता रहेगा। योगी भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के शुभांरभ में बोल रहे थे। उन्होंने अकादमी के भवन और दो प्रेक्षागृहों का लोकार्पण किया। कलाकारों और छात्रों को सम्मानित किया। 'रंगभेद' पत्रिका का विमोचन किया। तस्वीरें देखिए- योगी के भाषण की बड़ी बातें- 1. ‘हम अपने नायकों को सम्मान देने पर परहेज करते हैं’ योगी ने कहा- हमारी समस्या क्या है? हम अपने नायकों को सम्मान देने पर परहेज करते हैं। यही कारण है कि एक वक्त समाज के नायकों को खलनायक के रूप में प्रस्तुत किया गया। खलनायकों को हीरो बताया गया। इसका परिणाम हुआ कि समाज में उसी तरह के चरित्र सामने आते दिखाई दिए। 2. ‘दुनिया का सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण है’ योगी ने फिल्म 'धुरंधर' और विपक्षी नेताओं का नाम लिए बिना कहा- एक समय हमारे संस्थानों पर ऐसे लोगों को कब्जा हो गया था, जो पेशवर गुंडे-माफिया को नायक को रूप में प्रस्तुत करते थे। आज सिनेमा सच्चाई दिखा रहा है। आज सिनेमा अच्छा करने की कोशिश कर रहा है। समाज भी उस अच्छाई को वैसे ही देख रहा है। समाज की संवेदनाएं देखनी है तो रामायण सीरियल को ले लीजिए। दुनिया का सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण ही है। उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। भारतीय समाज अपनी परंपरा और विरासत को सम्मान देना जानता है। 3. ‘जहां सालार मसूद को मारा था, वहां उसके नाम पर मेला लगता था’ योगी ने कहा- भारतीय समाज ने महाराजा सुहेलदेव को भुला दिया। हमारी सरकार ने उनका स्मारक बनवाया। ये गुलामी नहीं तो क्या है? जिस स्थान पर महाराज ने सालार मसूद को मारा था, उस स्थान पर मसूद मेला लगता था। सुहेलदेव का कोई जिक्र नहीं था। महाराज के योगदान को कोई याद ही नहीं करता था। लेकिन, अब लोग महाराज सुहेलदेव के स्मारक पर जाते हैं। 4. ‘गोरखपुर का सांसद रहते महाराजा सुहेलदेव के लिए कार्यक्रम करवाया था’ सीएम ने कहा कि जब मैं गोरखपुर से सांसद था। महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर बहराइच में हमने कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। मैं वहां जा रहा था, तो प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन, फिर भी मैं गया। उस वक्त कार्यक्रम में इनती भीड़ नहीं थी। सालार मसूद के मेले में भारी संख्या में लोग जा रहे थे। जो तुम्हें रौंदने आया था, उसके मेले को क्यों जा रहे थे। लेकिन, अब समय बदल गया है। आज मुझे अच्छा लगता है। भीड़ अब उल्टा महाराज सुहेलदेव की स्मारक में जाती है। सालार मसूद के मेले में कोई झांकने नहीं जाता। 5. ‘भारत की संस्कृति को रौंदने वालों को सम्मान नहीं मिलना चाहिए’ सीएम ने कहा- महाराजा सुहेलदेव पर कोई नाट्य नहीं, कोई संगीत नहीं है। हमे उनके ऊपर बनाना चाहिए। वीरांगना अवंतीबाई, वीरांगना उदादेवी, वीरांगना झलकारी बाई, महाराजा बिजली पासी के ऊपर संगीत, नाटक बनने चाहिए। नाट्य अकादमी को लघु नाटक बनाने चाहिए। जिससे बच्चे इन्हें अपने नायक मानेंगे। जिन खलनायकों ने भारत की संस्कृति को रौंदा। उन्हें कभी भी सम्मान नहीं मिलना चाहिए। महाराज सुहेलदेव की कहानी… महाराजा सुहेलदेव का जन्म 990 ईस्वी में श्रावस्ती में हुआ था। 17वीं शताब्दी में लिखी गई फारसी भाषा के मिरात-ए-मसूदी के अनुसार, सुहेलदेव श्रावस्ती के राजा मोरध्वज के सबसे बड़े पुत्र थे। पौराणिक कथाओं के विभिन्न संस्करणों में उन्हें सकरदेव, सुहीरध्वज, सुहरीदिल, सुहरीदलध्वज, राय सुह्रिद देव, सुसज और सुहारदल समेत विभिन्न नामों से जाना जाता है। अवध गजेटियर के अनुसार, उनका शासनकाल 1027 से 1077 ईस्वी तक रहा। उनका राज्य मुख्य रूप से बहराइच और श्रावस्ती जिलों में फैला था। जिसका विस्तार पूर्व में गोरखपुर और पश्चिम में सीतापुर तक बताया जाता है। बहराइच के केवी इंटर कॉलेज पयागपुर के पूर्व प्रवक्ता परमेश्वर सिंह ने 8 साल पहले महाराजा सुहेलदेव के बारे में डिटेल जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, बहराइच शहर से करीब 3 किलोमीटर उत्तर की ओर एक विशाल सूर्यकुंड व भव्य सूर्य मंदिर था। वहीं पर बालार्क ऋषि नाम के महात्मा रहते थे। वह महाराजा सुहेलदेव के गुरु थे। सुहेलदेव को धनुष विद्या, शब्दभेदी बाण चलाना, तलवार चलाना, गदा और भाला फेंकने में विशेष दक्षता प्राप्त थी। उनको नदी में तैरने का भी शौक था। शेरों का शिकार तीर और तलवार से करना उनके लिए एक साधारण सी बात थी। गुरु के आदेशानुसार 25 साल की आयु तक इनकी माता के अलावा कोई भी महिला इनके करीब नहीं आ सकी। वह उच्च कोटि के शासक थे। इनके समय में लोग घरों में ताला लगाने की जरूरत नहीं समझते थे। उन्होंने श्रावस्ती नगर को सुंदर रूप दिया था। झील किनारे बनाया गया महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बहराइच जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर गोंडा रोड पर चित्तौरा झील है। झील के किनारे महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाया गया है। यहां कांस्य से बनी महाराज सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। दावा है कि यह प्रतिमा देश की सबसे बड़ी दो पैरों पर खड़े घोड़े पर सवार महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देख-रेख में हुआ। इसे मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया। स्मारक का पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया था। अब जानिए सैयद सालार मसूद गाजी के बारे में… ---------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेले का उद्घाटन करने पर दलित की मंच पर पिटाई:मैनपुरी में प्रधान प्रतिनिधि बोला- ये काटेगा फीता; बुजुर्ग पिता को भी लाठी से मारा
    Next Article
    खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत:श्रावस्ती में काम करते समय अचानक शुरू हो गई सप्लाई, काफी देर चिपका रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment