Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- गोहत्या करने वाले को भुगतना पड़ेगा:ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं; चुनाव बाद टीएमसी के गुंडे पंक्चर बनाते मिलेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां उन्होंने रोड-शो और जनसभा की। कहा- बंगाल में ममता दीदी जय श्रीराम और हर-हर महादेव का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई दिखती है। डबल इंजन की सरकार में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा। लेकिन, सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद हो जाएगी। 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो टीएमसी के गुंडे सड़क पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे। सीएम ने कहा- 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई, तबसे गुंडागर्दी और दंगे खत्म हो गए। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद प्रतिबंधित है। उन्होंने नारा दिया- गो-माता को कटने नहीं देंगे। हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। सीएम ने कहा- यूपी में आज कोई गो-माता की हत्या नहीं करता और करेगा तो फिर भुगतेगा भी। कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी नहीं दे सकता। किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर करेगा तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। आज सीएम योगी ने दमदम और कल्याणी विधानसभा में रोड शो किया, जबकि धानेखाली विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। अब राजारहाट गोपालपुर में रैली को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें- 1. बंगाल सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश कर रही बंगाल भारत के स्वाभिमान और सम्मान की भूमि है। भारत के विरासत को एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाली पावन धरा है। बंगाल की इस धरा ने चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया। जिन्होंने कीर्तन के जरिए हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे रामा, हरे रामा का शंखनाद किया था। बंगाल की धरा रामकृष्ण परमहंस की पावन धरा है। याद करिए इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं। स्वामी विवेकानंद आज से 100 साल पहले इसका उद्घोष करते थे। आज बंगाल सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश कर रही है। 2. बंगाल में जय श्रीराम पर प्रतिबंध लगाया जाता है यह वही धरा है, जिसने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की लौ जलाई थी। ये बंगाल की धरा बैरकपुर से शुरू हुई थी। यह बंगाल की धरा है, जिसमें खुदीराम बोस हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम गए थे। यह बंगाल की धरा है, जिसने 1905 में बंगाल विभाजन का विरोध करते हुए स्वदेशी का नारा पूरे भारत को दिया था। जो बंगाल कभी अपनी कला और साहित्य के कारण भारत की कल्चरल राजधानी कहलाती थी। जो बंगाल अपने कल कारखानों के कारण भारत की इकॉनमी का इंजन था। आज उस बंगाल को क्या हो गया? आप सोचिए, अगर यहां डबल इंजन की बीजेपी की सरकार होती तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर होता। श्रद्धालुओं को भी सुविधा होती। एक-एक व्यापारी को व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का मौका मिलता। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्टों और पिछले 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को कंगाल बनाया गया है। 3. बंगाल में सनातन परंपरा के बारे में बोलने को प्रतिबंध बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने को प्रतिबंधित किया जाता है। बंगाल में जय श्री राम पर प्रतिबंध लगाया जाता है। जय मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है। सीएम ने कहा- बंगाल में कोई भी हिंदू पर्व त्योहार होने के पहले विद्रोह शुरू होता है। कर्फ्यू रहता है। सरेआम गो हत्या होती है। लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं घटित हो रही हैं। टीएमसी मौन है। इस मौन के खिलाफ आज बंगाल मुखर हुआ है। इसीलिए आज इस गुंडागर्दी कुशासन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं भी यूपी से आया हूं। 4. सरेआम गो हत्या हो रही, लेकिन टीएमसी मौन है योगी ने कहा- 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति हुआ करती थी। गुंडागर्दी थी सत्ता के समानांतर माफियाओं की सरकार थी माफिया सरकार चलाते थे। गौकशी होती थी। तमाम प्रकार के राजक गतिविधियां संचालित होती थी। उत्सव के पहले उपद्रोह शुरू हो जाता था। गुंडागर्दी चरम पर होती थी। सीएम ने कहा- मैं कोलकाता के बड़ा बाजार में गया था। टीएमसी के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां टीएमसी के झंडे लगा दिए। कोर्ट के आदेश से वो फिर हटाए गए। टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझान के बाद अब उनमें भय पैदा हुआ है। अब अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं। 5. ममता दीदी राष्ट्रपति का सम्मान नहीं करती हैं सीएम ने कहा- बीजेपी की सरकार का मतलब सुशासन। आपको शासन की योजना का मिलने वाले लाभ की गारंटी। टीएमसी तो एससी एसटी विरोधी भी है। पहली बार भारत की कोई बेटी जनजातीय समाज में जन्म लेने वाली कोई बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी है। द्रोपदी मुर्मू जी भारत की महामहिम राष्ट्रपति हैं। हर भारतवासी उन्हें उन पर गौरव की अनुभूति करता है। लेकिन, जब वह बंगाल में आती हैं, तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं। सम्मान नहीं देती हैं। 6. टीएमसी के गुंडों को उपचार करने का समय आ गया योगी ने कहा- मैं बंगाल के नौजवानों का आह्वान करने के लिए आया हूं कि बंगाल के अंदर अब खेला शेष, इस बार उन्नयन शुरू। इसके लिए डबल इंजन सरकार चाहिए। डरो मत, भयभीत नहीं होना है, अब तो टीएमसी के गुंडों का उपचार करने का समय आ गया है। जिन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, जिन्होंने उद्योगों को लूटा है, जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है, उनका उपचार जरूर होगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में भीषण गर्मी, विंडो AC आग का गोला बनी:काशी में अस्पताल में बाथटब लगाया; कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, यात्रियों का हंगामा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 घायल: मरने वालों में पति-पत्नी और 16 माह का बच्चा शामिल
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 घायल:मरने वालों में पति-पत्नी और 16 माह का बच्चा शामिल, एक ऑटो में 11 लोग बैठे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment