Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 घायल:मरने वालों में पति-पत्नी और 16 माह का बच्चा शामिल, एक ऑटो में 11 लोग बैठे थे

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत एक 16 महीने के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास हुआ। डीसीएम ट्रक और ऑटो की आमने-सामने से भिड़ंत हुई है। हादसे में 8 लोग घायल हैं। जिनमें से 5 लोग ज्यादा घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर जा रहा ऑटो क्षमता से तीन गुना ज्यादा सवारियां लेकर जा रहा था। जैसे ही ऑटो जमापुर मोड़ के पास समृद्धि कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचा, चालक ने वाहन को उल्टी दिशा में मोड़ दिया। तभी सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दो गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया टक्कर इतनी भीषण थी कि सतेंद्र कुमार, उनकी पत्नी तनू और 16 माह के बच्चे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 अन्य सवारियां घायल हुईं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी राजेपुर और डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी और नन्हीं को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। एसपी-डीएम ने घायलों का हाल जाना हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लोडर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। जानकारी के मुताबिक, कमालगंज क्षेत्र के हव्वापुर गांव निवासी रामकरन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शाहजहांपुर के अल्लापुर क्षेत्र के मनिहार गांव जा रहे थे। ऑटो गांव का ही दिलीप कुमार चला रहा था। ये सभी लोग एक पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना पर डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। हादसे पर जानकारी देते हुए एसपी आरती सिंह ने बताया, मामले की जांच जारी है। ऑटो के ओवर लोड होने की बात सामने आई है। जांच कर मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें- आगरा में 28 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड किया:हॉस्टल में बेहोश मिलीं; 2 महीने पहले सीनियर डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था आगरा में 28 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। रविवार शाम को डॉक्टर वर्तिका हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिलीं। पुलिस ने उन्हें दरवाजा तोड़कर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- गोहत्या करने वाले को भुगतना पड़ेगा:ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं; चुनाव बाद टीएमसी के गुंडे पंक्चर बनाते मिलेंगे
    Next Article
    LU में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन:कटोरा लेकर कैंपस में मांगी भीख, सिक्के बटोरकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment