Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी 15 हजार महिलाओं के साथ रैली में पैदल चले:भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा; मंत्री बोलीं- सपा-कांग्रेस मेंढक जैसे, कीचड़ में ही कूदेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    महिला आरक्षण बिल पास न होने के चलते लखनऊ में भाजपा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल रही है। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में पैदल चल रहे हैं। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं हैं। इसके अलावा, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के सीनियर लीडर हैं। पदयात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानसभा तक यानी करीब 2 किमी जाएगी। वहां सीएम महिलाओं को संबोधित करेंगे। गर्मी को देखते हुए पदयात्रा में जगह-जगह प्याऊ, एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। महिलाएं राहुल गांधी मुर्दाबाद, नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे नारे लगा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने संबोधन में कहा- सपा और कांग्रेस की स्थिति मेंढक की तरह है। इन्हें चाहे चांदी के सिंहासन में बैठा लो या सोने के। ये उछलेंगे तो नाले में ही कूंदेंगे। महिलाओं को आरक्षण जाति देखकर नहीं दिया जा सकता। पदयात्रा में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा सभी मंत्री भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा, गठबंधन की पार्टियां भी शामिल हुई हैं। इसमें ओपी राजभर, आशीष पटेल भी हैं। राजनीति के जानकार इसे भाजपा का शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं। 5 तस्वीरें देखिए- भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने पर यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पीएम मोदी का महत्वपूर्ण कदम था। सभी दलों से सहयोग मांगने के बावजूद अधिनियम गिर गया। रैली के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्मनी के गुरुद्वारे में सिख भिड़े, 11 घायल, VIDEO:मीटिंग में बहस के बाद हाथापाई; दावा- संगत पर फायरिंग, आंखों में स्प्रे मारा
    Next Article
    बारातियों से भरी अर्टिगा की XUV से टक्कर:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात टक्कर के बाद दोनों कारें पलटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment