Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी को सोशल मीडिया से मिली धमकी:कानपुर में आरोपी के खिलाफ FIR, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की पनकी के गंगागंज निवासी सुमित चंदेल (उर्फ अनिकेत) ने थाना पनकी में दी गई शिकायत में बताया कि वह एक व्यापारी हैं। उनका आरोप है कि बीते 10 दिसंबर 2025 से शुभम तिवारी नामक व्यक्ति उन्हें फेसबुक लाइव सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार धमका रहा है। आरोपी सार्वजनिक रूप से उनकी माता के संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है और कई बार लाइव आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी के कुछ सहयोगी रोजाना उनकी गाड़ी के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में मंडराते रहते हैं। उनके आने-जाने के रास्तों पर नजर रखते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। सुमित ने बताया कि इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें उन्होंने ललित दुबे और शानू चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें संदेह है कि शुभम तिवारी उन्हीं के इशारे पर यह हरकतें कर रहा है। सुमित का कहना है कि जब वह पुलिस में शिकायत करने की बात करते हैं तो आरोपी सोशल मीडिया लाइव के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और खुलेआम चुनौती देता है। बोले थाना प्रभारी- थाना प्रभारी पनकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर केडीएमए लीग में वांडर्स-ग्लोरी क्लब ने जीते मुकाबले:वांडर्स ने 5 विकेट से, ग्लोरी ने 8 विकेट से दर्ज की जीत
    Next Article
    बागपत में गन्ने के जूस पर मारपीट:PWD गेस्ट हाउस के पास दो पक्षों में हुई झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment