Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर केडीएमए लीग में वांडर्स-ग्लोरी क्लब ने जीते मुकाबले:वांडर्स ने 5 विकेट से, ग्लोरी ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें ग्लोरी क्लब और वांडर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। राम लखन भट्ट मैदान में हुए पहले मुकाबले में सिटी क्लब और ग्लोरी क्लब आमने-सामने थे। सिटी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। युवराज गौतम ने टीम के लिए सर्वाधिक 33 रन बनाए। ग्लोरी क्लब के आदित्य कुमार ने 8 रन देकर 3 विकेट लिए। 59 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लोरी क्लब ने तेज शुरुआत की और 4.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अभिषेक गौर ने नाबाद 36 रन की पारी खेली, जबकि प्रिंस यादव ने 6 रन बनाए। ग्लोरी क्लब ने यह मुकाबला 8 विकेट से एकतरफा अंदाज में जीता। पीएसी मैदान पर दूसरा मुकाबला आदर्श क्लब और वांडर्स क्लब के बीच हुआ। आदर्श क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में 162 रन बनाए। देवेश तिवारी ने 32 रन और मनीष यादव ने 25 रन का योगदान दिया। वांडर्स क्लब की ओर से राही प्रताप सिंह ने 26 रन देकर 4 विकेट और सूरज यादव ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वांडर्स क्लब ने 29.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए और मैच जीत लिया। नीरज ने 51 रन और मोहम्मद उवैद ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आदर्श क्लब के आलोक सिंह ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आयतुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि दी:सुप्रीम लीडर प्रतिनिधि बोले- ईरान में टारगेट किलिंग हो रही, हम बहादुरी से लड़ेंगे
    Next Article
    व्यापारी को सोशल मीडिया से मिली धमकी:कानपुर में आरोपी के खिलाफ FIR, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment