Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने देवरों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप:पीलीभीत में दुष्कर्म के प्रयास के बाद ससुराल वालों ने घर से निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने तीन देवरों पर अश्लील हरकतें करने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि न्याय की बजाय ससुराल ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति शराब का आदी है और अक्सर घर से बाहर रहता है। घर में मौजूद तीनों देवर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जबरन कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता के अनुसार, लगभग सात माह पहले तीनों देवरों ने उसे जबरन एक कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने अपने पति, सास और ससुर से शिकायत की, तो मदद करने की बजाय उसे चुप रहने की हिदायत दी गई। ससुराल वालों ने कहा, "यदि तुम्हें इस घर में रहना है, तो हमारे लड़कों की बात माननी पड़ेगी।" पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में अड़चन दुष्कर्म के प्रयास के बाद जब पीड़िता ने पुनः परिजनों से शिकायत की, तो उसे बुरी तरह पीटा गया और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता गजरौला थाने गई, लेकिन प्रारंभ में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने SP पीलीभीत को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुकदमा दर्ज, जांच जारी अब गजरौला पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में बांध में डूबे दोनों किशोर का शव मिला:लतीफशाह बांध से हुआ बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
    Next Article
    बांदा भाजपा ने नई कार्यकारिणी घोषित की:2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment