Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपी पिता भी गिरफ्तार:ससुराल में मनमुटाव हो गया था, मायके में रह रही थी

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 13 अप्रैल की शाम हुई 26 वर्षीय विवाहिता शिल्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पुत्र ऋषभ को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। मृतका शिल्पी के पिता राम रहीस ने आरोपी ऋषभ और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 13 अप्रैल की शाम शिल्पी कूड़ा डालने जा रही थी, तभी ऋषभ ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। राम रहीस के अनुसार, आरोपी ऋषभ पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में वर्ष 2017 और 2025 में भी मुकदमें दर्ज कराए गए थे। आरोपी के कारण ही शिल्पी का उसके ससुराल में मनमुटाव हो गया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने बताया था कि उसका शिल्पी से पहले प्रेम प्रसंग था। उसे शक था कि शिल्पी किसी और से बात करती है, जिसके चलते उसने शिल्पी की हत्या कर दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद:बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त पॉक्सो एक्ट में पकड़ा गया, परिवार को दी थी धमकी
    Next Article
    एटा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व शुरू, यात्रा रवाना:प्राचीन कैलाश मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment