Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक धर्मराज निषाद की सीट पर 39,000 वोटर्स हुए कम:सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की सीट पर 31,179 मतदाताओं के नाम हटे

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल 1,74,110 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। सर्वाधिक कमी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जबकि टांडा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता घटे हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार, कटेहरी सीट पर सबसे अधिक 39,006 मतदाता कम हुए हैं। यहां पहले 4,02,807 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,63,801 रह गए हैं। इसके बाद अकबरपुर विधानसभा सीट पर 38,724 मतदाता घटे हैं; यहां पहले 3,43,480 मतदाता थे, जो अब 3,04,756 बचे हैं। जलालपुर विधानसभा सीट पर 37,109 मतदाता कम हुए हैं। इस सीट पर पहले 4,18,516 मतदाता थे, जो अब 3,81,407 रह गए हैं। आलापुर विधानसभा सीट पर 31,179 मतदाताओं की कमी आई है; यहां पहले 3,52,651 मतदाता थे, जो अब 3,21,472 बचे हैं। टांडा विधानसभा सीट पर सबसे कम 28,098 मतदाता घटे हैं। यहां पहले 3,42,209 मतदाता थे, जो अब 3,14,117 रह गए हैं। यह कमी विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई है। अंतिम प्रकाशन के अनुसार, जनपद में कुल 16,85,553 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 9,08,270 पुरुष, 7,77,275 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में लिंगानुपात 856 दर्ज किया गया है, जबकि निर्वाचक जनसंख्या अनुपात 57.58 प्रतिशत है। 18-19 आयु वर्ग के कुल 22,411 युवा मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है, जो कुल मतदाताओं का 1.33 प्रतिशत हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद में कुल 15,603 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं। कटेहरी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 39,006 वोट कम हुए हैं। यहां पहले 4,02,807 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,63,801 रह गए हैं। इस सीट से भाजपा के विधायक धर्मराज निषाद हैं। अकबरपुर और जलालपुर में भी बड़ी कमी अकबरपुर विधानसभा सीट पर 38,724 मतदाता घटे हैं। यहां पहले 3,43,480 वोट थे, जो अब 3,04,756 रह गए हैं। इस सीट से सपा के विधायक राम अचल राजभर हैं। वहीं जलालपुर सीट पर 37,109 मतदाता कम हुए हैं। यहां पहले 4,18,516 वोट थे, जो अब घटकर 3,81,407 रह गए हैं। इस सीट से सपा के विधायक राकेश पांडेय हैं। आलापुर में 31 हजार से ज्यादा वोट घटे आलापुर विधानसभा सीट पर 31,179 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। यहां पहले 3,52,651 वोट थे, जो अब घटकर 3,21,472 रह गए हैं। इस सीट से सपा के विधायक त्रिभुवन दत्त हैं। टांडा विधानसभा सीट पर सबसे कम गिरावट देखने को मिली है। यहां 28,098 मतदाता कम हुए हैं। पहले 3,42,209 वोट थे, जो अब घटकर 3,14,117 रह गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित:छात्राओं को स्वरोजगार और उद्यमशीलता के लिए जागरूक किया गया
    Next Article
    सिलेंडर के लिए सड़क जाम की:एजेंसी बंद होने से नाराज लोग सड़क पर लेटे, SDM ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment