Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक रितेश गुप्ता बोले-यूनिवर्सिटी की 40 साल पुरानी मांग पूरी:मुरादाबाद को जल्द सरकारी मेडिकल कॉलेज भी मिलेगा, 2027 में फिर जनता आशीर्वाद देगी

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना था, उस पर वे 100 फीसदी खरे उतरे हैं। 2022 में लगातार दूसरी बार विधायक बने रितेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 के चुनाव से पहले मुरादाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज का सपना भी साकार होगा। रितेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी का झंडा ऊंचा रखा है। उन्हें भरोसा है कि 2027 में पार्टी नेतृत्व और जनता का आशीर्वाद फिर मिलेगा और वे दोबारा जीतकर विधायक बनेंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक रितेश गुप्ता ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मेरे चार साल के कार्यकाल को नंबर देने का अधिकार जनता को है। मैं अपने कामकाज को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। जनता ने जिस काम के लिए चुना, उसे मैंने पूरी ईमानदारी से किया है। मुझे विश्वास है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: मुरादाबाद कमिश्नरी को बने करीब 45 साल हो चुके हैं। तभी से सरकारी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज की मांग चली आ रही थी। मैं यूनिवर्सिटी लाने में सफल रहा हूं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 40 साल पुरानी मांग को पूरा किया। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जो आप नहीं करा पाए? जवाब: यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज की जरूरत है। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। मुख्यमंत्री से कई बार मिल चुका हूं और लिखित में भी अनुरोध कर चुका हूं। उन्होंने इस पर सहमति दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज भी मिल जाएगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट का फैसला प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व करता है, लेकिन मुझे हमेशा जनता का प्यार मिला है। मैं 35 साल से भाजपा का कार्यकर्ता हूं। 7 साल महानगर अध्यक्ष रहा और पिछले 9 साल से विधायक हूं। मुझे उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद मिलेगा। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। हमेशा भाजपा का झंडा ऊंचा रखने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की है। जनता का पूरा समर्थन मेरे साथ है, इसलिए मुझे विश्वास है कि पार्टी टिकट भी मिलेगा और मैं चुनाव जीतकर फिर विधायक बनूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक मंजू सिवाच बोलीं- मोदीनगर को बहुत ऊपर उठाया:आज यहां पहली रैपिड दौड़ती है, बराबर में एक्सप्रेस-वे के 2-2 कट भी मिले
    Next Article
    ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग का चौथा हफ्ता, क्या कूटनीति से थमेगा महायुद्ध?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment