Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पंकज सिंह बोले-गलत काम होने नहीं दूंगा:किसानों के जो मुद्दे बचे उनका समाधान जल्द होगा, नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कराया

    2 hours ago

    2

    0

    नोएडा विधानसभा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मेरी विधानसभा में सही काम रुकने नहीं दिया जाएगा और गलत किसी के साथ होने नहीं दिया जाएगा। इसी कथन के साथ नोएडा की जनता के समक्ष मैं हमेशा गया और उन्होंने मुझे अनपाया। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने विधायक पंकज सिंह से खास बातचीत की। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों, उपलब्धियों और बाकी चुनौतियों पर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल- आप अपने काम के लिए खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब- यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि के लिए असली परीक्षा पांच साल में होने वाले चुनाव होते हैं। चुनाव परिणाम ही जनता द्वारा दिए गए नंबर हैं। मेरी ओर से यही प्रयास रहा है कि क्षेत्र के लिए जितना संभव हो सके, उतना बेहतर कर सकूं। सवाल- ऐसा कौन सा सबसे बड़ा काम है, जो आपने नोएडा विधानसभा में कराया? जवाब- इस दौरान कई काम संपन्न हुए हैं। कई बड़ी विकास परियोजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं। मकानों की रजिस्ट्री लंबे समय से लंबित थी, वह भी शुरू हो गई है और यहां हजारों रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। किसानों के भी कई अहम मुद्दों का समाधान हुआ है, जो कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे शेष हैं, वे भी समाधान के अत्यंत निकट पहुंच चुके हैं। मुझे विश्वास है कि किसानों की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान भी किसी भी दिन हो सकता है। नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जैसे भंगेल एलिवेटेड रोड, पर्थला फ्लाईओवर और कई अंडरपास जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनसे ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम हुई है। सवाल- कौन सा ऐसा काम है जो नोएडा में जरूरी है, वो आप अभी नहीं करा पाए? जवाब- देखिए, विकास तो एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें जैसे ही कुछ काम पूरे होते हैं, जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास की गति बनाए रखने के लिए कई नए काम सामने आ जाते हैं। यह क्रम यूं ही चलता रहता है। एक काम पूरा होता है, तो अगले लक्ष्य सामने आ जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरों में खाना खिलाने वाली महिलाओं के बच्चे भूखे:कानपुर में महिला रोने लगी, लोग बोले- अब एक टाइम जल रहे चूल्हे
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अस्पताल में बिल को लेकर हंगामा, पिता ने डांटा तो युवक ने जान दी; सिलेंडर फेंककर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment