Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक बोले- 4 साल के काम को देता हूं 10/10:शामली के RLD विधायक प्रसन्न कुमार बोले- लाख गांव में बनवाएंगे कन्या इंटर कॉलेज

    3 hours ago

    2

    0

    शामली सदर से आरएलडी विधायक प्रसन्न कुमार ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए खुद को 10 में से 10 अंक दिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके काम का सही मूल्यांकन जनता ही करेगी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के कार्यकाल को लेकर आप खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। जनता अपने अनुभव के आधार पर खुद तय करेगी। हालांकि अगर मैं खुद को आंकूं, तो मैं 10 में से 10 नंबर दूंगा। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: सबसे बड़ा काम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सर्विस रोड बनवाना रहा। यह 12 से 14 किलोमीटर लंबा लिंक रोड है, जिसकी मांग को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। यह सड़क 10-12 गांवों को जोड़ती है और इसके निर्माण में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा। इसके अलावा, मेरी विधानसभा के लाख गांव में करीब 9 हजार की आबादी है, जहां लड़कियों के लिए कोई कॉलेज नहीं था। मुख्यमंत्री से अनुरोध कर वहां कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई गई। मेरठ-करनाल हाईवे पर जयंत चौधरी के सहयोग से एक केंद्रीय विद्यालय भी प्रस्तावित कराया गया है। सवाल: कौन सा काम अभी तक पूरा नहीं हो सका? जवाब: शामली से मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) जाने वाले रोड का दोहरीकरण कराना चाहता था। इस मार्ग पर कई फैक्ट्रियां हैं, इसलिए इसे डबल लाइन होना जरूरी है, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। सवाल: क्या आप इस बार टिकट के दावेदार हैं? जवाब: जो भी सिटिंग विधायक होता है, वह स्वाभाविक रूप से टिकट का दावेदार होता है और मैं भी हूं। मुझे जनता का आशीर्वाद मिला है और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है कि वे मेरे काम का मूल्यांकन करेंगे। सवाल: क्या आपके सामने कोई मजबूत चुनौती है? जवाब: मेरी टक्कर में कोई नहीं है। सवाल: अन्य कौन से काम प्रस्तावित या प्रगति में हैं? जवाब: एक क्रिटिकल केयर सेंटर बन रहा है, जिसका उद्घाटन चुनाव से पहले होने की उम्मीद है। इसके अलावा, शामली में बढ़ते ट्रैफिक और हादसों को देखते हुए तहसील चौक और बलवा चौक पर फ्लाईओवर की मांग की गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की गई थी और प्रस्ताव भी आगे बढ़ चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी की जैदपुर सीएचसी में 13 एंबुलेंस जलकर राख:परिसर में खड़ी पुरानी गाड़ियों में लगी भीषण आग
    Next Article
    सीएमओ ने जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया:अधिकारियों को आयुष्मान और आभा कार्ड बनाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment