Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक आलमबदी बोले- बिना प्रचार भी जीत दिलाती है जनता:मेरी विधानसभा सबसे छोटी, लेकिन जीत बड़ी होती है; गांव-गांव में विकास कराया

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा से सपा विधायक आलमबदी का कहना है कि उनके क्षेत्र की जनता हर बार उन्हें सबसे अधिक मतों से जीताकर विधानसभा भेजती है, इसलिए क्षेत्र का विकास करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। 1996 से लगातार पांच बार विधायक रहे आलमबदी अपनी सादगी और क्षेत्र में सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल, विकास कार्यों और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देने का काम जनता का है। मैं अपनी तारीफ खुद क्या करूं। मैं जब से विधायक हूं, तब से लगातार अपने क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य कर रहा हूं। यदि आप जानना चाहते हैं तो मेरी विधानसभा में जाकर लोगों से पूछिए। गांवों में जाएंगे तो सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: मैं जब से विधायक हूं, तब से गांवों में लगातार विकास कर रहा हूं। मेरी विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र में आती है। जैसे दुनिया आगे बढ़ी है, वैसे ही मेरे क्षेत्र के लोग भी आगे बढ़े हैं। आज बच्चे अच्छे कपड़े पहनकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं। मेरा लक्ष्य यही रहा कि गांव में रहने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें महसूस हो कि वे भी अच्छे माहौल में रह रहे हैं। गांवों में सड़क, नाले-नालियों और इंटरलॉकिंग जैसे काम लगातार कराए गए हैं। जनता का मुझे बहुत प्यार मिलता है। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए हैं? जवाब: अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कई योजनाएं मेरे मन में हैं। मेरी विधानसभा आजमगढ़ की सबसे छोटी विधानसभा है, लेकिन यहां की जनता मुझे सबसे अधिक मतों से जिताकर भेजती है।इसलिए मेरा भी कर्तव्य है कि जितना हो सके, अपने क्षेत्र के लिए काम करूं। आप गांवों में जाकर देखिए, जो मैं कह रहा हूं, वह आपको जमीन पर दिखाई देगा। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। आगे क्या होगा, यह समय और ऊपरवाला तय करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पूरण प्रकाश बोले- सड़कों से बदली बलदेव की तस्वीर:रोड बनने से एक बीघा जमीन की कीमत में आया 25 गुना उछाल
    Next Article
    विधायक राजेश त्रिपाठी बोले- कछरांचल को बाढ़मुक्त करेंगे:99% बड़े काम पूरे, इसलिए खुद को 10 में 10 नंबर देता हूं; ग्रेटर गीडा बड़ी उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment