Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल में 1 महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार:स्कूटी से हो रही थी तस्करी, 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। विंध्याचल थाना पुलिस ने 15 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिले में अपराधों की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 21 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी और उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना विंध्याचल क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनकी बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से 15 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शुभा देवी पत्नी स्व. अजय कुमार बिंद निवासी बघेड़ा कला, थाना जिगना, और मिठ्ठू पुत्र स्व. रामबहादुर बिंद निवासी धरमपुर, थाना मेजा, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विंध्याचल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत में करंट से किशोर की मौत:मोटर से जुड़े तार की चपेट में आकर नीचे गिरा, सीएचसी ले जाने पर मृत घोषित हुआ
    Next Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में छात्र की मौत:दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला था घर से, फोन पर मिली सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment