Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा

    4 hours ago

    1

    0

    वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा मारपीट में चोटिल हुए हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी से एक बच्चे के पैर पर चोट लग गई है। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते आरोपियों ने हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच और बयान के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया। जबकि जांच के बाद 2 लोगों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 2 तस्वीरें देखिए… 7 अप्रैल की रात लोगों ने घेरा तरुण राज अरोड़ा ने बताया, 7 अप्रैल, मंगलवार की रात करीब 10 बजे तिकलनगर में था। तभी कुछ लोगों ने एक बच्चे के पैर पर कार चढ़ जाने को लेकर हमारी कार को घेर लिया। गाली-गलौच करते हुए कार पर हमला बोल दिया। वारदात की जगह से तुरंत पुलिस को सूचना दी। रोडरेज का मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए रोडरेज का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। तरुण राज के मुताबिक, पुलिस पीड़ित और हमें अस्पताल लेकर गईं। जहां पीड़ित यानी बच्चे को किसी भी तरह की चोट नहीं होने की पुष्टि हुई। जबकि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें आई हैं। अभिनव ने सोशल मीडिया पर लिखा- अगला नंबर आप का है अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जलते घर को देखने वालो, फूस का छप्पर आप का है। आग के पीछे तेज़ हवा है, आगे मुक़द्दर आप का है। उसके क़त्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया। मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आप का है।” अभिनव ने यह भी लिखा कि इस घटना को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर टिप्पणी करना अनुचित है। हम सिख धर्म का गहरा सम्मान करते हैं। यह साहस, सेवा और मानवता का प्रतीक है। यह मामला कुछ व्यक्तियों के कृत्य का है, न कि किसी संपूर्ण धर्म का। कौन हैं अभिनव अरोड़ा? अभिनव अरोड़ा लेखक तरुण राज के बेटे हैं। दिल्ली में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं के छात्र हैं। 10 साल के अभिनव अरोड़ा भगवान कृष्ण और राम की भक्ति करते हुए अक्सर वीडियो में दिखाई देते हैं। अभिनव के इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। .................... बाल संत अभिनव अरोड़ा से जुड़ी खबर भी पढ़ें :- बाल संत बोले- मेरी भक्ति को नकली बताया जा रहा : अब बर्दाश्त नहीं करेंगे; मथुरा कोर्ट में 7 यू-ट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा सोमवार को दिल्ली से मथुरा कोर्ट पहुंचे। साथ में मां ज्योति अरोड़ा भी थीं। ज्योति ने एसीजेएम फर्स्ट की अदालत में 7 यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अभिनव ने कहा- मुझे न केवल ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। माता-पिता को हर दिन 500 से अधिक धमकी भरी कॉल आ रही है। मुझे डराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे:संजय निषाद का जवाब- अतरौलिया से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगे, दोनों में ठनी
    Next Article
    लखनऊ पहुंची गुजरात की टीम:12 अप्रैल को LSG से खेलेंगे IPL मैच, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज टीम के साथ नहीं आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment