Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व हिंदू परिषद ने अवैध धर्मांतरण पर किया प्रदर्शन:राष्ट्रव्यापी सख्त कानून बनाने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अवैध धर्मांतरण और कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि देश में धर्मांतरण से जुड़े मामलों के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही है। विहिप ने इस पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सख्त कानून की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस विषय को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग भी की। इसी मुद्दे को लेकर नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में विहिप ने अवैध धर्मांतरण को देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय बताया। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सामने आए कथित मामले के बाद यह मुद्दा और अधिक गंभीर हो गया है। डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में युवाओं को धार्मिक प्रथाओं के लिए बाध्य करने और धर्म परिवर्तन के प्रयास किए गए हैं। विहिप ने दावा किया कि यह समस्या केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक महिंद्रा जैसी अन्य कंपनियों और संस्थानों तक भी इसके फैलाव की आशंका है। संगठन ने केंद्र सरकार से अपील की कि पूरे देश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए। विहिप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय मानकर तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में महिलाओं ने जताया प्रधानमंत्री का आभार:सपा को बताया फूट डालो राज करो वाली पार्टी, नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान
    Next Article
    औरैया में डीएम ने कराई गेहूं की क्रॉप कटिंग:किसान के खेत में 23 किलो प्रति मानक पैदावार दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment