Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वासंतिक नवरात्र नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़:जौनपुर में शीतला चौकिया धाम और मैहर में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    वासंतिक नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। शीतला चौकिया धाम और मां शारदा पीठ मैहर मंदिर परमानतपुर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंदिरों में सप्तशती के श्लोक, घट-घड़ियाल और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की गई। इस अवसर पर मां को कड़ाही चढ़ाने और मुंडन जैसे संस्कार भी संपन्न हुए। शीतला चौकिया धाम परिसर भोर से ही मां के जयकारों से गूंज उठा। सुबह साढ़े चार बजे मां के पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित काली मंदिर और विसर्जन घाट के नवदुर्गा मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुजानगंज के देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें कन्या पूजन किया गया। श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर का परिसर नवरात्र के दौरान भक्तिमय रहा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रसाद स्वरूप हलवा वितरित किया गया। ट्रस्टी रविकांत जायसवाल ने इस पूरी व्यवस्था की देखरेख की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन बाद भी जांच ठप, आखिर किसकी मेहरबानी?:लखीमपुर में एसपी स्टेनो पर गंभीर आरोप, दो महिलाओं से शादी का मामला
    Next Article
    अमरोहा में व्यापारी से मारपीट, 16 लोगों पर FIR:घड़ी विवाद में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, 50 हजार का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment