Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

    15 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे प्रैटिक्स कर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस से पहले फील्ड के चक्कर लगाए। फिर बैटिंग की प्रैटिक्स की। स्टेट ड्राइव पर छक्के जड़े। फील्ड सपोर्ट स्टॉफ समेत सभी निगाहें उन पर रहीं। स्टेडियम के बाहर फैंस ने चीयर्स करते रहे। टीम के अन्य कैप्टन रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रैटिक्स की। इस दौरान विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार आपस में बातचीत करते नजर आए। IPL पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मई को इकाना में मैच खेला जाएगा। देखिए RCB टीम के प्रैटिक्स की 3 तस्वीरें… सोमवार शाम को पहुंच गई थी RCB की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर भी शहर में आ गए हैं। देर रात ब्लैक टी-शर्ट में कोहली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में प्रैटिक्स किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी बुधवार को प्रैक्टिस करेंगे। हालांकि, 4 मई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद LSG प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। RCB के लखनऊ पहुंचने की 2 तस्वीरें देखिए- बेहतरीन रहा है अब तक का सफर रॉयल चैलेंजर्स के लिए अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। टीम की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली (379 रन), देवदत्त पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने संभाल रखी है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराने के बाद बेंगरलुरु की टीम इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल, इकाना में किंग कोहली के विराट शो को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तेज बारिश, हमीरपुर-चित्रकूट में तूफान आया:कई पेड़ उखड़े; कार-बाइकें दबकर चकनाचूर; कल 45 जिलों में बरसात का अलर्ट
    Next Article
    लखीमपुर में 3,191 शिक्षामित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:राज्यमंत्री सुरेश राही ने खातों में राशि ट्रांसफर कर सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment