Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बुधवार को बड़े पैमाने पर बिजली कटौती:कई प्रमुख फीडर बंद रहेंगे, विभाग ने सहयोग की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को बिजली विभाग की ओर से बड़े स्तर पर कार्य कराए जाएंगे। सीएम ग्रीड योजना, सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और पोल बदलने के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि ये सभी कार्य जरूरी विकास और रखरखाव से जुड़े हैं, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। राप्ती नगर क्षेत्र में दोपहर तक बिजली बंद 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर ओल्ड और राप्ती नगर न्यू से जुड़े कृष्णा नगर, दूरदर्शन, पत्रकार पुरम, करीमनगर और रेल विहार फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यहां सीएम ग्रीड योजना और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। टाउनहॉल और रुस्तमपुर में पोल बदलने का काम विद्युत उपकेंद्र टाउनहॉल की 33 केवी लाइन और उपकेंद्र रुस्तमपुर के कैंट व टाउनहॉल फीडर पर पोल बदले जाएंगे। इसके चलते इन इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बक्शीपुर, शाहपुर और इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी प्रभावित सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के तहत विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के दीवान बाजार, कोतवाली, बक्शीपुर और मानचौरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट के पश्चिमी जनप्रिय फीडर तथा शाहपुर के खरईया फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली जाम करने पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना:वाराणसी में नगर आयुक्त के निरीक्षण में तमाम शिकायतें, सड़क पर गिट्टी व बालू करने वालों पर होगा एक्शन
    Next Article
    6 साल की बच्ची से रेप, आरोपी फरार:घर के बाहर खेल रही थी, बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment