Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी रेलवे स्टेशन की एक साल में रिकार्ड आमदनी:वित्तीय वर्ष 2025-26 में कमाए 750 करोड़, रोजाना सफर करते हैं 94 हजार यात्री

    3 hours ago

    3

    0

    वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन ने एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक कमाई का रिकार्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कैंट रेलवे स्टेशन ने 750 करोड़ की कमाई की है। जो अभी तक का रिकार्ड है। प्रधानमंत्री के सांसद बनने के बाद काशी में पर्यटन को बूम मिला है। जिसकी बानगी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली है। रेलवे की कमाई का जरिया यात्री किराया, पार्सल, स्टैंड, एनएफआर और कैटरिंग सहित कई अन्य माध्यम हैं। काशी के अलावा मथुरा, अयोध्या और चित्रकूट में भी श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस रिकार्ड कमाई के साथ ही वाराणसी का मुंबई की तरह एनएसजी-1 स्टेशन कैटेगरी बनी हुई है। वाराणसी जंक्शन ने की रिकार्ड आमदनी स्टेशन डायरेक्टरअर्पित गुप्ता ने बताया - वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन ने रिकार्ड कमाई की है। वाराणसी जंक्शन से अलग-अलग मद मिलाकर कुल 750 करोड़ की कमाई रेलवे को इस वर्ष हुई है। यह काशी में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की देन है। उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2025-26 में कैंट स्टेशन पर 750 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। जो की एक रिकार्ड है। पिछले साल कैंट रेलवे स्टशन पर क कमाई हुई थी। इस दौरान यह भी बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 561 करोड़ की आमदनी हुई थी। कुल 34 फीसदी वृद्धि हुई है। साल 2023- 24 में 749 करोड़ मांगा साल भर में एक करोड़ 15 लाख यात्रियों ने किया सफर अर्पित गुप्ता ने बताया - वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाराणसी जंक्शन से एक करोड़ 15 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसमें रोजाना का आंकड़ा 94 हजार का है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के आधार पर वाराणसी जंक्शन को पांच करोड़ की आमदनी देने वाले स्टेशन की श्रेणी यानी एनएसजी-1 में रखा गया है। इसमें मुंबई, दिल्ली जैसे शहर आते हैं। अर्पित ने बताया - कोरोना काल के बाद से स्टेशन पर भयंकर भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में रेलवे लगातार लग्जरी सुविधाओं की यात्रियों के लिए तलाश कर रही है। यात्री सुविधा में लगातार हो रही बढ़ोतरी स्टेशन डायरेक्टर ने बताया - यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। कुछ साल पहले तक वाराणसी के कैंट स्टेशन पर कोई लग्जरी सुविधा नहीं थी। लेकिन अब वोटिंग रूम, रेस्टोरेंट, लिफ्ट और लंच की व्यवस्था की गई है। जिसमें यात्री सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हर घंटे उपलब्ध है। एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं की वजह से अब लोग स्टेशन पर आना और ट्रेन से यात्रा करना बेहतर समझ रहे है। ट्रेनों की लेट लतीफी भी कम हुई है, जिसका बड़ा फायदा अब रेलवे को मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन के मंदिरों में अक्षय तृतीया की तैयारी शुरू:भगवान को अर्पित किए जाने वाले चंदन का तैयार हो रहा लेप,सर्वांग दर्शन देंगे भगवान राधा दामोदर लाल
    Next Article
    दिब्येंदु बोले- रेस्पेक्ट मांगी नहीं जाती, काम से मिलती है:कई बार रिजेक्शन झेले, स्ट्रगल में दोस्तों के घरों में गुजरे कठिन दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment