Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में थार चालक की गुंडई का VIDEO:पेट्रोल पंप कर्मी को मारी लात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के कैंसर हॉस्पिटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राम संजीवन पटेल की तहरीर पर एक हफ्ते बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थार गाड़ी से पेट्रोल पंप पर पहुंचे इंद्रेश चौबे और तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। 3-4 की संख्या में पहुंचे थे हमलावर राम संजीवन पटेल पेट्रोल पंप पर हवा भरने का काम करता है। बीते 21 मार्च को 3-4 की संख्या में हमलावर थार वाहन से आए और हवा भरने के लिए कहने लगे। इस पर संजीवन ने कहा कि गाड़ी थोड़ा और अंदर कर लीजिए। इस बात से नाराज आरोपी गाली- गलौज करते हुए लात से मारने लगे। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस से शिकायत करने पर दी थी धमकी एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी के लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थार गाड़ी से पहुंचे युवक की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीजीआई में 2314 पदों पर भर्ती को मंजूरी:614 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी; नर्सिंग-टेक्नीशियन के भी 1540 पद भरेंगे
    Next Article
    इजरायली PM की तस्वीर पैरों से कुचली:जन्नतुल बकी के लिए खून से लिखा लेटर, लखनऊ में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment