Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीजीआई में 2314 पदों पर भर्ती को मंजूरी:614 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी; नर्सिंग-टेक्नीशियन के भी 1540 पद भरेंगे

    10 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में बड़े स्तर पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। गवर्निंग बॉडी की बैठक में कुल 2314 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसमें 614 डॉक्टरों के साथ ही बड़ी संख्या में नर्सिंग और टेक्नीशियन स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती संस्थान में बन रहे एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के संचालन के लिए की जा रही है। मंजूरी के अनुसार, संस्थान में कुल 614 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसमें 131 सीनियर डॉक्टर और 483 रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1540 नर्स और टेक्नीशियन पदों को भी भरने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही 160 आउटसोर्सिंग पदों पर भी भर्ती होगी। एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए तैयारी तेज पीजीआई परिसर में बन रहे देश के पहले एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए यह भर्ती की जा रही है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह सेंटर अपने पहले चरण में लगभग 90% तक पूरा हो चुका है। इस सेंटर में बच्चों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी संचालित किए जाएंगे, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार किए जा सकेंगे। 24 विभागों में मिलेगा इलाज, हर साल तैयार होंगे विशेषज्ञ अधिकारियों के मुताबिक, सेंटर में 24 विभाग स्थापित किए जाएंगे और हर साल बड़ी संख्या में बाल रोग विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे। इससे प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। यहां डीएम (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्जिकल) जैसे उच्च स्तरीय कोर्स भी संचालित किए जाएंगे, जो इसे देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल करेंगे। संस्थान प्रशासन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पहले चरण में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, ताकि सेंटर के संचालन को समय पर शुरू किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अशोक सिंह पर जानलेवा हमले में 16 को उम्रकैद:15 साल पहले भीड़ ने अधमरा किया था, मुरादाबाद DM छोड़कर भाग गए थे
    Next Article
    वाराणसी में थार चालक की गुंडई का VIDEO:पेट्रोल पंप कर्मी को मारी लात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment