Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दबिश देने गई SOG टीम पर हमला:हत्यारोपियों की तलाश में खालिसपुर गई थी टीम, ग्रामीण ने पीटा तो पुलिस ने बचाया

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीष सिंह हत्याकांड मामले में आरोपियों को पकड़ने गई स्वाट टीम के साथ खालिसपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई। टीम द्वारा फोन करके इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। उसके बाद फूलपुर थाने की फोर्स के साथ ही पीआरबी की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उसके बाद बंधक बनाए गए टीम के सदस्यों को छुड़ाया गया। पुलिस के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, भरथरा (घमहापुर) निवासी मनीष सिंह की कार से रविवार रात में एक महिला को टक्कर लगने के बाद नाराज ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में एक आरोपित के खालिसपुर स्थित राजभर बस्ती में छिपे होने की सूचना सर्विलांस और मुखबिर के जरिए एसओजी टीम को मिली थी। बताया जा रहा है कि उसे पकड़ने के लिए स्वाट टीम बिना स्थानीय पुलिस को साथ लिए ही रात करीब 8 बजे खालिसपुर गांव में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि स्वाट टीम ने वहां से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। सिविल ड्रेस के पुलिसकर्मी उसे लेकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें पीड़ित पक्ष का व्यक्ति समझ लिया और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच से निकलकर भाग गया। जबकि दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की गई और पिस्टल छीनने की भी बात सामने आई है। दोनों पुलिसकर्मियों बनाया बंधक इधर, ग्रामीणों के चंगुल से फरार हुए पुलिसकर्मी द्वारा फोन करके पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के कब्जे से दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित छुड़ाया। इधर, मारपीट के दौरान पकड़ा गया आरोपित भी वहां से भाग निकला। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एडीसीप भी थाने पर पहुंचे हैं। स्वाट टीम के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है और मारपीट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। इस बारे में इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया- ग्रामीणों ने गलतफहमी में यह कदम उठाया है। मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा आखिरी दिन शांतिपूर्ण संपन्न:43 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
    Next Article
    लखनऊ में एमआर बिल्डर के खिलाफ आवंटियों ने किया प्रदर्शन:हाथों में तख्ती लेकर की नारेबाजी बोले, बिल्डर ने किया खेल, क्लब हाउस कर दिया सेल”

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment