Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू:फूलपुर के घमहापुर गांव में फरार आरोपियों के घरों और जमीन की हो रही नापी

    15 hours ago

    2

    0

    वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरथरा, घमहापुर गांव में हुए मनीष सिंह हत्याकांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई के साथ-साथ अब प्रशासनिक डंडा भी चलना शुरू हो गया है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर फरार आरोपियों के घरों व उनसे सटे जमीन की नाप-जोख शुरू कर दी है। नापी के दौरान गांव में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दरअसल, यह कार्रवाई मृतक मनीष सिंह के परिजनों द्वारा एसडीएम पिंडरा से की गई शिकायत के बाद शुरू हुई है। परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने राजस्व कर्मियों की एक विशेष टीम गठित की। इस टीम में एक तहसीलदार, दो कानूनगो और आठ लेखपालों को शामिल किया गया है। सोमवार दोपहर यह टीम पहले फूलपुर थाने पहुंची और फिर वहां से पुलिस बल को साथ लेकर घमहापुर गांव में दाखिल हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की संपत्तियों का सीमांकन शुरू कर दिया है। चर्चा है कि यदि पैमाइश के दौरान आरोपियों या उनके परिजनों द्वारा सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाता है तो प्रशासन उन पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। यह भी बता दें कि रविवार शाम को पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के महाविद्यालय में एक बैठक हुई थी, जिसमें मृतक मनीष की पत्नी, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और डीसीपी नीतू कादयान शामिल थीं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नापी और बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई थी। वहीं दूसरी ओर, गांव के हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के राजभर और प्रजापति बस्ती के अधिकांश घरों में ताले लटके हुए हैं। गिरफ्तारी और पुलिस के डर से बस्ती के युवा, महिलाएं और पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है और केवल कुछ ही घरों में बुजुर्ग महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में कार-ट्रक भिड़ंत, ललितपुर के 6 की मौत:राम जानकी मंदिर की मूर्तियां विसर्जित कर लौटते समय हादसा हुआ हादसा, 4 घायल
    Next Article
    एक रात में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच वारंटी:अमेठी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, दो महिलाएं भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment