Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में खराब मौसम से तीन विमान डायवर्ट:स्पाइसजेट, एयर इंडिया, अकासा की उड़ानें रांची और लखनऊ भेजी गईं

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हवाईअड्डा प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम पुणे से वाराणसी आ रही स्पाइसजेट की उड़ान SG186 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसी तरह, दिल्ली से वाराणसी हवाई मार्ग पर संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2623 वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गई थी। हालांकि, खराब मौसम के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उसे उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद इसे रांची हवाई अड्डे के लिए डायवर्ट कर दिया गया। मुंबई से वाराणसी आ रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP1427 भी वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच चुकी थी। खराब मौसम के कारण इसे भी उतरने की अनुमति नहीं मिली और इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। उड़ानों के डायवर्ट होने से वाराणसी एयरपोर्ट से आगे की यात्रा करने वाले यात्री काफी देर तक इंतजार करते रहे। साथ ही, इन उड़ानों से आने वाले यात्रियों के परिजन भी हवाई अड्डे पर लंबे समय तक इंतजार करते दिखाई दिए। साढ़े सात बजे तक डायवर्ट की गई उड़ानें वाराणसी हवाई अड्डे पर वापस नहीं लौटी थीं। हालांकि, एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि मौसम सामान्य हो चुका है और रात में विमान यात्रियों को लेकर वाराणसी लौट आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण अभियान में नपा कर्मियों-दुकानदारों में नोकझोंक:फल की टोकरियां कचरा गाड़ी में फेंकीं, विरोध करते हुए सड़क पर लेट गई महिला
    Next Article
    आगरा के कमला नगर में 6 अवैध निर्माण सील:रेजिडेंशियल प्लॉट पर चल रहे मैटरनिटी सेंटर को 2 दिन का अल्टीमेटम, आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment