Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण अभियान में नपा कर्मियों-दुकानदारों में नोकझोंक:फल की टोकरियां कचरा गाड़ी में फेंकीं, विरोध करते हुए सड़क पर लेट गई महिला

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर शहर में बुधवार दोपहर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और नपा कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान फल विक्रेताओं की टोकरियों को कचरा गाड़ी में फेंक दिया गया, वहीं जलेबी, समोसे और अन्य फल भी टीम उठा ले गई। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक किशोरी जमीन पर लेट गई, जबकि एक बुजुर्ग जेसीबी मशीन के सामने लेटकर कार्रवाई रोकने का प्रयास करने लगा। हालांकि, नगर पालिका कर्मियों ने अपना अभियान जारी रखा। पहले नोंकझोंक की 4 तस्वीरें देखिए… यह अभियान शहर के नझाई बाजार स्थित गेंदा लाल पेट्रोल पंप के पास से शुरू हुआ। यहां सड़क किनारे दुकान लगाए एक फल विक्रेता ने टीम का विरोध किया, जिसके बाद उसकी फल की टोकरियां कचरा गाड़ी में फेंक दी गईं। एलआईओ ऑफिस के सामने भी एक महिला अतिक्रमण हटाओ टीम के सामने लेट गई। फुटपाथ पर जूते की दुकान चलाने वाले फुटपाथ संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश की भी अतिक्रमण हटाओ टीम से बहस हुई। जब टीम उनकी दुकान का टपरा हटा रही थी, तो वह उसके नीचे दब गए। इस अभियान में सौ से अधिक दुकानदारों को हटाया गया। ओमप्रकाश ने नगर पालिका कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम ने पक्के अतिक्रमण को नहीं हटाया, बल्कि केवल गरीब दुकानदारों को निशाना बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पीडीए ने कई अवैध निर्माण किए सील:झूंसी क्षेत्र में चला अभियान, दोबारा निर्माण पर होगी FIR
    Next Article
    वाराणसी में खराब मौसम से तीन विमान डायवर्ट:स्पाइसजेट, एयर इंडिया, अकासा की उड़ानें रांची और लखनऊ भेजी गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment