Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कपूर की चिंगारी से लगा आग:वाराणसी के अहिल्याबाई घाट का मामला, हजारों रूपया का हुआ नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट के ऊपर स्थित एक तीन मंजिला मकान में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह पूजा के दौरान कपूर की चिंगारी बताई जा रही है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में फैलने लगी। हालांकि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूजा के दौरान आग लगी जानकारी के अनुसार, मकान मालिक गोपाल साहनी सुबह ऊपरी मंजिल पर बने पूजा घर में आरती कर रहे थे। इसी दौरान कपूर की थाल से निकली चिंगारी पास लगे परदे में जा लगी, जिससे आग भड़क उठी। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने तेजी से फैलकर कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बढ़ती देख घर में मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। मकान में करीब 12 लोग रहते हैं, जो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण हालात काबू से बाहर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घर को कोई बड़ी हताहत नही मकान मालिक गोपाल साहनी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पूजा के दौरान हुई लापरवाही सामने आई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दिन दहाड़े महिला की हत्या के बाद लूट-पाट:बदमाशों ने लेक्चरर की पत्नी की गला रेतकर मारा फिर लूटा कैश और जेवरात
    Next Article
    प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने लगाई फांसी:कमरे में फंदे से लटका मिला इकलौते बेटे का शव, पिता इंटरकॉलेज में कर्मचारी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment