Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिन दहाड़े महिला की हत्या के बाद लूट-पाट:बदमाशों ने लेक्चरर की पत्नी की गला रेतकर मारा फिर लूटा कैश और जेवरात

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर आवास-विकास में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक रिटायर लेक्चरर के घर में घुसकर महिला की गर्दन रेतकर मर्डर और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लेक्चरर महज 30 मिनट के लिए दवा लेने के लिए घर से बाहर निकले थे, घर लौटकर आए तो पत्नी का शव रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़ा था और पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा। इसके साथ ही आलमारियों के लॉकर टूटे मिले। मामले की जानकारी मिलते ही एडीसीपी और कल्याणपुर थाना प्रभारी समेत अन्य फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुटा है। 30 मिनट में गला रेतकर मर्डर और लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम आवास विकास-1 मकान नंबर एच-1624 कल्याणपुर में हरेन्द्र कुमार सिंह परिवार के साथ रहते हैं। हरेन्द्र ने बताया कि अभी बीते 31 मार्च को ही आचार्य नगर के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से रिटायर हुए हैं। घर में पत्नी ऊषा और तीन बच्चे बेटी पूजा, प्राची और बेटा प्रसून है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटे का बीटेक फाइनल ईयर कंप्लीट होने के बाद हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट हो गया है। इस वजह से घर में बुजुर्ग दंपति अकेले ही रहते थे। हरेन्द्र के मुताबिक गुरुवार दोपहर को वह दवा लेने के लिए बाहर से गेट का कुंडा लगाकर गए थे, करीब आधे घंटे बाद घर लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अपनी पत्नी निर्मला का नाम लेते हुए कहा कि दरवाजा क्यों खोल दिया है और घर के भीतर दाखिल हुए थे दंग रह गए। उनकी पत्नी का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा हुआ था और पूरे घर का सामान बिखरा था। आलमारियों का लॉकर टूटा हुआ था। वह शोर मचाते हुए बाहर निकले और मोहल्ले के लोगों के साथ ही पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर एडीसीपी वेस्ट, कल्याणपुर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस, पेट्रोल-डीजल किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं का सड़क पर प्रदर्शन:बलरामपुर में राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    वाराणसी में कपूर की चिंगारी से लगा आग:वाराणसी के अहिल्याबाई घाट का मामला, हजारों रूपया का हुआ नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment