Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में BJP महिला-मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक फेल होने पर आक्रोश, पुतलों को चूड़ियां पहनाईं

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन विधेयक के लोकसभा में पास नहीं होने पर आक्रोश जताया। महिलाओं ने विपक्ष को जिम्मेदार मानते हुए प्रदर्शन किया। शहर की नई सड़क से महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध जुलूस निकाला। कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लहुराबीर चौराहे पर पहुंची। चौराहे पर BJP महिला-मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका। भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। देश मे जब महिलाओं को अधिकार देने का मौका आया तो कांग्रेस और सपा ने उसे छीन लिया । नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और निर्णयात्मक प्रक्रियाओं में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे उन्हें नेतृत्व के अवसर प्राप्त होते और देश के समग्र विकास को गति मिलती। तस्वीरों में देखिए तख्तियां लेकर नारेबाजी करती महिलाएं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग चार दशकों से लंबित 33% महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देकर उसे 2029 से लोकसभा और विधानसभा में लागू करने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए लोकसभा में 16 और 17 अप्रैल को 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाया गया था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने इस विधेयक के विरोध में मतदान किया, जिससे यह पारित नहीं हो सका। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे देश की महिलाओं के लिए एक निराशाजनक स्थिति बताया, जो संसद और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को लेकर उत्साहित थीं। जन आक्रोश महिला पदयात्रा हर गांव हर शहर में निकालकर जनता इसका जबाव देगी। सही मायने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत सहयोगी दल वर्षों से महिला अधिकारों की बात करते रहे हैं, लेकिन जब विधेयक को पारित करने की बारी आई, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में निजी अस्पतालों के लिए नए नियम:68+ उम्र के डॉक्टरों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य
    Next Article
    लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन:चारबाग में भीख मांगा, विधानसभा घेरा, टांगकर ले गई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment