Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भाजपा पार्षद पर केस:जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज का आरोप, BJP आईटी सेल के पदाधिकारी ने की शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के वार्ड नंबर-5 सालारपुर के भाजपा पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर पर फोन पर गाली-गलौज और घर आकर मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। सारनाथ थाने में यह मुकदमा शिवपुर विधानसभा के BJP आईटी सेल के पदाधिकारी दीपक कुमार ने दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एक आडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी है। आईटी सेल के पदाधिकारी ने दी तहरीर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के आईटी सेल पदाधिकारी दीपक गुप्ता ने बताया- 16 मार्च की शाम सालारपुर वार्ड के पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर ने मुझे फोन किया। बिना किसी बात के उन्होंने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर मारने की धमकी और कहा की मेरा कुछ कर नहीं पाओगे। इस पर मैंने अपने आईटी सेल के अन्य पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 28 मार्च की शाम में दर्ज हुआ मुकदमा दीपक गुप्ता ने बताया- पार्टी के अंदर की बात होने की वजह से इसे पहले पार्टी स्तर पर देखा गया पर बात न बनने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने 28 मार्च की शाम इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक ने इस प्रकार का एक आडियो क्लिप भी पुलिस को दिया है। आडियो क्लिप की जांच कर रही पुलिस थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया- भाजपा आईटी सेल के शिवपुर विधानसभा पदाधिकारी दीपक गुप्ता ने एक तहरीर दी है। उन्होंने वार्ड नंबर पांच के भाजपा पार्षद पर गाली गलौज करने का आरोप लगत हुए साक्ष्य के रूप में आडियो क्लिप दी है। ऐसे में जांच के बाद बीएनएस की धारा 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पर जमीन हड़पने का आरोप:पीलीभीत में बुजुर्ग महिला ने CM से लगाई गुहार, आरोपी बोले- छवि खराब करने की कोशिश
    Next Article
    कानपुर देहात के डेरापुर में 3 कंटेनर आपस में टकराए:दो कंटेनर सड़क से नीचे खंदक में गिरे, 1 घंटे बाधित रहा यातायात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment