Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात के डेरापुर में 3 कंटेनर आपस में टकराए:दो कंटेनर सड़क से नीचे खंदक में गिरे, 1 घंटे बाधित रहा यातायात

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार भोर पहर तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालकों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की ओर बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो कंटेनर सड़क से नीचे खंदक में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं व करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने हादसे की संभावित वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को नींद की झपकी आना बताया है। हालांकि, प्रशासन ने घटनास्थल पर पहले से ही चेतावनी बोर्ड लगा रखा है, जिसमें पुलिया के कारण सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में भाजपा पार्षद पर केस:जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज का आरोप, BJP आईटी सेल के पदाधिकारी ने की शिकायत
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में अवैध प्लास्टिक गोदामों से पर्यावरण को खतरा:हजारों बीघा कृषि भूमि प्रभावित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास आंकड़ा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment