Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या:8 गोली मारी, 4 सीने और 4 कनपटी पर; हमलावर कूड़े में पिस्टल फेंककर भागा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर छात्र ने 8 गोलियां चलाईं। चार गोलियां सीने में और चार कनपटी में लगीं। छात्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देखकर हमलावर पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। वारदात के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई। फिलहाल, कॉलेज में पांच थानों की पुलिस तैनात है। आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम क्यों दिया। अभी तक वजह साफ नहीं हो पाई है। मृतक छात्र की पहचान 23 साल के सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह गाजीपुर का रहने वाला था, जबकि आरोपी मंजीत BA सेकेंड ईयर में पढ़ता है। वह वाराणसी के चांदमारी इलाके का रहने वाला है। 3 तस्वीरें देखिए… छात्र की हत्या से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के स्थायी DGP का प्रपोजल यूपीएससी ने लौटाया:दोबारा भेजने के लिए 3 महीने का टाइम; जो लिस्ट भेजी उसमें राजीव कृष्ण टॉप पर
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर की मौत उठी अर्थी:सपा महिलाएं छाती पीट पीट कर रोई , बोली- सिलेंडर खत्म नहीं हुआ मर गया किसी काम का नहीं रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment