Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की दालमंडी में 30 मकान तोड़े गए:छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर चला; 150 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की दालमंडी में रविवार को 30 मकानों को तोड़ा गया। मजदूरों ने छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर से मकानों को ढहाया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली प्रशासन की कार्रवाई में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ड्रोन कैमरों से निगरानी की । प्रशासन के मुताबिक, तोड़े गए सभी मकानों की रजिस्ट्री करवा ली गई है। हिस्सेदारों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ईद को लेकर कार्रवाई रोकी गई थी। इससे पहले भी 22 जर्जर मकान तोड़े जा चुके हैं। दरअसल, दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 51वें काशी दौरे पर इसका शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 घर और दुकान मालिकों को 191 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक, नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। दालमंडी में कार्रवाई की तस्वीरें… संजय दत्त की मां नरगिस का दाल मंडी से गहरा नाता दालमंडी से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग पढ़ लीजिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में प्रतिमा से जाट शब्द हटाने पर हंगामा:सांसद बोले- पुलिस ने हटवाया, बालियान बात करेंगे...नहीं तो योगी को हटवा देंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या: कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment