Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन का दौरा करेंगे: जिनपिंग से ईरान, व्यापार और ताइवान मुद्दे पर बातचीत संभव

    12 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन का दौरा करेंगे। चीन ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी, जिसमें ईरान, व्यापार और ताइवान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रम्प चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। ट्रम्प पहले मार्च या अप्रैल में चीन जाने वाले थे, लेकिन ईरान युद्ध शुरू होने के बाद उन्होंने दौरा टाल दिया था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ट्रम्प चीन पर ईरान को लेकर दबाव बना सकते हैं। चीन ईरानी तेल का बड़ा खरीदार है। खासकर उसकी रिफाइनरियां रियायती दरों पर ईरान से तेल खरीदती हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टैरिफ को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश व्यापार व्यवस्था को स्थिर करने और नए कारोबारी समझौतों पर चर्चा कर सकते हैं। ताइवान का मुद्दा भी बातचीत का अहम हिस्सा रह सकता है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका लगातार ताइवान को सैन्य और राजनीतिक समर्थन देता रहा है। अमेरिका की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली ने कहा कि यह दौरा बहुत अहम वाला होगा। उन्होंने कहा कि ट्रम्प सिर्फ प्रतीकात्मकता के लिए यात्रा नहीं करते और अमेरिकी लोगों को इस दौरे से अच्छे समझौतों की उम्मीद करनी चाहिए। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रम्प के दौरे में बीजिंग के टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा और भव्य स्टेट बैंक्वेट शामिल होगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नेपाल में लैंडिंग के दौरान टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लगी आग, 278 यात्री सुरक्षित निकाले गए नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया। हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है। भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा:बंकर में छिपे, सत्ता पर पिता खामेनेई जैसी पकड़ नहीं, जनता के विद्रोह का डर सता रहा
    Next Article
    सुवेंदु PA हत्याकांड- गिरफ्तार राज सभासद का चुनाव लड़ चुका:मंत्री दयाशंकर के साथ तस्वीर; बलिया में मां बोलीं- बेटे को फंसाया गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment