Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़ा कपल, प्रपोज किया; दोनों गिरफ्तार

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कपल सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़ गया। दोनों ने वहां "व्हेन द पावर ऑफ लव बीट्स द लव ऑफ पावर, द वर्ल्ड नोज पीस" लिखा बैनर लहराया और फिर एक-दूसरे को प्रपोज किया। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद पुलिस और इमरजेंसी सर्विस के जवान सीढ़ियों के जरिए दोनों तक पहुंचे और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। एंजेला निकोलाउ और इवान कुजनेत्सोव के खिलाफ सेंधमारी, अवैध घुसपैठ, लापरवाही से जान खतरे में डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दोनों प्रतिबंधित इलाके तक कैसे पहुंचे। यह कपल पहले भी ऊंची इमारतों पर खतरनाक स्टंट करने के लिए जाना जाता है और इन पर 2024 में "स्काईवॉकर्स: अ लव स्टोरी" नाम की डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कीव पर रूसी ड्रोन-मिसाइल हमले में कम से कम 13 की मौत, कई रिहायशी इलाकों में तबाही रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। शहर के कई रिहायशी इलाकों में आग लग गई और इमारतों, वाहनों व अन्य नागरिक ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा। कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रातभर ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों के धमाकों से पूरा शहर दहलता रहा। हमले से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि खुफिया एजेंसियों को रूस की ओर से बड़े हमले की तैयारी की जानकारी मिली है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और अपने परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के रक्षा और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया। मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई रूस के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल में हुए यूक्रेनी हमलों के जवाब में की गई है। अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग अमेरिकी नौसेना के MH-60S सीहॉक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबर में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है। उसकी तलाश में नौसेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, हेलिकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत से उड़ान पर था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बचाए गए तीनों क्रू मेंबर की हालत स्थिर है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि शुरुआती जांच में हेलिकॉप्टर पर किसी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है। अमेरिका में सांता क्लॉज नाम का 75 वर्षीय व्यक्ति पुलिस के स्टिंग में गिरफ्तार अमेरिका के लुइसियाना राज्य में खुद का नाम कानूनी रूप से 'सांता क्लॉज' रखने वाले 75 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग समझे गए 15 वर्षीय लड़के से यौन संबंध बनाने के इरादे से मिलने पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस के अंडरकवर साइबर स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया। केनर पुलिस के अनुसार आरोपी, जिसका पूर्व नाम जॉर्ज क्विगली था, ने एक डेटिंग ऐप के जरिए उस व्यक्ति से संपर्क किया, जिसे वह 15 वर्षीय लड़का समझ रहा था। जांच के मुताबिक दोनों के बीच कथित तौर पर यौन संबंध बनाने को लेकर अश्लील संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। बाद में केनर में मिलने का समय और स्थान तय किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, उसे बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कंप्यूटर के जरिए नाबालिग को बहलाने-फुसलाने और किशोर के साथ अशोभनीय व्यवहार से जुड़े आरोप दर्ज किए गए हैं। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपों में 20-20 हजार डॉलर का बॉन्ड तय किया गया है। केनर पुलिस प्रमुख कीथ कॉनली ने बताया कि आरोपी ने टेक्सास से लुइसियाना आने के बाद कानूनी रूप से अपना नाम 'सांता क्लॉज' रख लिया था। उसके पास सांता क्लॉज की वेशभूषा में तस्वीरें भी मिलीं। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन बाल यौन शोषण के संदिग्धों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। फ्रांस में मानव तस्करी का दोषी ब्रिटेन में फर्जी पहचान के साथ रहता मिला फ्रांस में मानव तस्करी के मामले में पांच साल की जेल की सजा पा चुका इराकी कुर्द मूल का ट्वाना जमाल अब ब्रिटेन के लीसेस्टरशायर में रह रहा है और कथित तौर पर शरण मांग रहा है। ‌BBC की जांच में दावा किया गया है कि वह फर्जी नाम से रह रहा है, अवैध रूप से काम कर रहा है और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा है। BBC के अनुसार जमाल को 2016 में फ्रांस की अदालत ने मानव तस्करी के मामले में दोषी ठहराया था। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि वह डनकर्क के प्रवासी शिविरों से अवैध प्रवासियों को इंग्लिश चैनल पार कराकर ब्रिटेन भेजने का नेटवर्क चलाता था और इससे हर सप्ताह करीब एक लाख पाउंड तक कमाता था। जांच के दौरान BBC ने उसे लीसेस्टरशायर के ब्लैबी गांव में स्थित एक मिनी-मार्ट में काम करते देखा। रिपोर्ट के मुताबिक उसने खुद को "सुल्तान" बताया, जबकि BBC ने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर उसे ट्वाना जमाल के रूप में चिन्हित किया। सामना होने पर उसने कहा कि उसने ब्रिटेन में शरण के लिए आवेदन किया है और अभी फैसला लंबित है। हालांकि, उसने मानव तस्करी और फ्रांस में जेल जाने के आरोपों से इनकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने ताकाइची को छोटी बहन बताया:कहा- जापान की पहली महिला PM का स्वागत; भारत में खाद के 1000 प्लांट लगेंगे
    Next Article
    पाकिस्तान में ढहाए गुरुद्वारे का होगा पुनर्निर्माण:प्रांतीय मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट; जमीन के मालिकाना हक की होगी जांच

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment