Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:BLA ने पाकिस्तान के 82 सैनिकों की मौत का दावा किया, 2 दिन पहले रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला किया था

    12 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास एक आत्मघाती हमला हुआ। इसमें जाफर एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। पाकिस्तान के अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि इसमें 82 सैनिक मारे गए हैं जबकि 121 घायल हैं। हालांकि पाकिस्तान की सेना ने अभी तक इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है। BLA की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमला क्वेटा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके चमन फाटक के पास एक सैन्य शटल ट्रेन पर किया गया। संगठन ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में उसकी मजीद ब्रिगेड और जिराब खुफिया विंग शामिल थे। BLA के अनुसार मारे गए और घायल लोगों में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी, जूनियर अधिकारी, सैनिक और नए भर्ती जवान शामिल हैं। संगठन ने कहा कि यह हमला लंबे समय तक निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद किया गया। BLA ने यह भी दावा किया कि एक आत्मघाती हमलावर ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे ट्रेन को निशाना बनाया। संगठन का कहना है कि पहले रेलवे ढांचे पर हुए हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने जवानों की आवाजाही के लिए गुप्त इंतजाम शुरू किए थे, लेकिन इसके बावजूद हमला किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… भारत-कनाडा फ्री ट्रेड डील पर तेजी, कनाडाई PM बोले- यह दोनों देशों के लिए गेम चेंजर होगा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेजी से चल रही है। उन्होंने इस समझौते को कनाडा के कारोबार और कर्मचारियों के लिए गेम चेंजर बताया। कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस डील से कनाडा को भारत जैसा बड़ा बाजार मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में ऊर्जा, कृषि, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीयूष गोयल इस समय तीन दिन के कनाडा दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा का लक्ष्य इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करना है। दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को 17 अरब डॉलर से बढाकर 50 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। गोयल ने बताया कि इस दौरे में भारत से 112 कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल कनाडा पहुंचा है। इसमें ऊर्जा, फार्मा, टेक, ऑटोमोबाइल और कृषि समेत कई सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। रूस की कीव पर बड़े हमले की चेतावनी; विदेशियों से शहर छोड़ने को कहा रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में डिफेंस इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज पर ‘सिस्टमैटिक स्ट्राइक्स’ की चेतावनी दी है। मॉस्को ने विदेशी नागरिकों, राजनयिक मिशनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों से जल्द शहर छोड़ने को कहा है। रूस का दावा है कि यह कार्रवाई कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र के स्टारोबिल्स्क में हुए ड्रोन हमले के जवाब में होगी, जिसमें 18 लोगों की मौत और 42 लोग घायल हुए थे। यूक्रेन ने छात्रावास को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते हुए हमले के बाद अब ‘सिस्टमैटिक स्ट्राइक्स’ शुरू किए जाएंगे। मॉस्को के मुताबिक यूक्रेन ड्रोन डिजाइन, प्रोग्रामिंग और लॉन्चिंग से जुड़े ठिकानों का इस्तेमाल कीव में कर रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर स्थानीय लोगों को सैन्य और प्रशासनिक ढांचों से दूर रहने की सलाह भी दी गई। बाद में जारी बयान में कहा गया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को फोन कर अमेरिकी दूतावास स्टाफ को निकालने की सलाह दी। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस की धमकी को “ब्लैकमेल” बताया और सहयोगी देशों से दबाव में नहीं आने की अपील की। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसका निशाना छात्रावास नहीं, बल्कि एक एलीट ड्रोन कमांड यूनिट थी। रूस ने हाल के दिनों में कीव और आसपास के इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए हैं। रूस ने रविवार को पुष्टि की कि उसने ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है और यूक्रेन युद्ध में इसका तीसरी बार इस्तेमाल हुआ है। लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा में एक हफ्ते से फंसे 7 ग्रामीणों को बचाने की कोशिशें तेज लाओस में बाढ़ से भरी गुफा में पिछले एक हफ्ते से फंसे 7 ग्रामीणों को निकालने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ग्रामीण सोने की तलाश में गुफा में गए थे, तभी अचानक आई फ्लैश फ्लड ने बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया। रेस्क्यू मिशन में थाईलैंड और फिनलैंड के एक्सपर्ट गोताखोर भी शामिल हुए हैं। इनमें कुछ विशेषज्ञ 2018 के चर्चित थाईलैंड केव रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके हैं। लाओ न्यूज एजेंसी के मुताबिक ग्रामीण गुफा के अंदर ऊंचे हिस्से पर फंसे हैं, जहां लगातार हवा पहुंच रही है। बचाव दल को वहां तक पहुंचने के लिए करीब 340 मीटर लंबी सुरंग पार करनी होगी। कुछ हिस्से केवल 60 सेंटीमीटर चौड़े हैं, इसलिए रेस्क्यूर्स को रेंगकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीम हेलमेट, ब्रीदिंग मास्क और गैस मॉनिटर का इस्तेमाल कर रही है। गुफा के अंदर ऑक्सीजन स्तर और जहरीली गैसों की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में रेस्क्यूर्स लगभग पानी से भरी अंधेरी गुफाओं में आगे बढ़ते दिखाई दिए। गुफा के बाहर रस्सियों की मदद से एक अलग टीम पहाड़ पर मौजूद चार संभावित शाफ्ट की जांच कर रही है। कोशिश है कि ऊपर से कोई वैकल्पिक रास्ता मिल सके। स्थानीय अधिकारियों को घटना की जानकारी उस ग्रामीण ने दी, जो बाढ़ आने से पहले किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा था। इलाके के ग्रामीण अक्सर सोने की तलाश में इस गुफा में जाते हैं, जबकि प्रशासन पहले भी सुरक्षा चेतावनी जारी कर चुका है। WHO बोला- इबोला महामारी ‘काबू से बाहर’: संदिग्ध मौतें 220 पहुंचीं, युगांडा में भी नए केस मिले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैला इबोला संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। WHO प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयसस ने कहा कि अब तक 220 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं और महामारी “हमसे आगे निकल रही है।” संक्रमण अब पड़ोसी देश युगांडा तक फैल चुका है। वहां सोमवार को दो नए केस मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। WHO प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि शुरुआती मामलों की पहचान में देरी हुई, जिसकी वजह से अब स्वास्थ्य एजेंसियां ‘कैच-अप’ मोड में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि DRC में निगरानी बढ़ाने के बाद अब तक 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। मौजूदा संक्रमण इबोला के दुर्लभ बंडीबुग्यो स्ट्रेन से फैल रहा है। इस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है। इबोला संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है और गंभीर ब्लीडिंग व अंग फेल होने का कारण बन सकता है। महामारी का केंद्र DRC के उत्तर-पूर्वी इतुरी प्रांत में है। संक्रमण आसपास के इलाकों में 200 किलोमीटर तक फैल चुका है और अब सीमा पार युगांडा में भी केस सामने आ रहे हैं। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को मिले दो नए संक्रमित राजधानी कंपाला के एक निजी अस्पताल के हेल्थ वर्कर्स हैं। इसी बीच पूर्वी DRC में इबोला मरीजों का इलाज कर रहे मोंगबवालू जनरल हॉस्पिटल पर रविवार रात हमला हुआ। हथियारबंद युवकों के हंगामे के बाद मेडिकल स्टाफ को मरीजों को सुरक्षित निकालना पड़ा। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि हमलावर अपने रिश्तेदारों के शव मांग रहे थे। इलाके में फायरिंग भी हुई। शनिवार को स्थानीय लोगों ने डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) की इबोला फैसिलिटी को आग लगा दी थी। इस दौरान 18 संदिग्ध मरीज वहां से गायब हो गए। संक्रमण रोकने के लिए कांगो सरकार ने अंतिम संस्कार से जुड़े बड़े जमावड़ों और 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर प्रतिबंध लगाया है। बेल्जियम में ट्रेन से टकराई स्कूल बस: कई लोगों की मौत की आशंका, कई घायल बेल्जियम में मंगलवार को एक ट्रेन स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना बुगेनहाउट इलाके में हुई। हादसे के बाद मौके पर बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जांच की जा रही है। बेल्जियम के गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “बुगेनहाउट में हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में कई लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया:अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
    Next Article
    अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या:लूट के लिए स्टोर में घुसे नकाबपोश ने मारी गोली, वर्जीनिया शहर की वारदात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment