Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 32 साल बाद मिली लापता लड़की, 13 की उम्र में गायब हुई थी

    20 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के एरिजोना राज्य में 1994 में लापता हुई 13 साल की लड़की क्रिस्टिना मारिया प्लांटे 32 साल बाद जिंदा मिल गई है। अब उनकी उम्र 45 साल है। क्रिस्टिना 15 मई 1994 को अपने घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह अचानक गायब हो गईं। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय तक तलाश और जांच के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। उनका नाम अमेरिका के मिसिंग चिल्ड्रेन डेटाबेस में दर्ज किया गया और समय के साथ यह मामला कोल्ड केस बन गया। हाल ही में आधुनिक जांच के साथ उनके केस को दोबारा रिव्यू किया गया तो नए सुराग मिले और आखिरकार प्लांटे को ढूंढ लिया गया। अधिकारियों ने उनकी पहचान की पुष्टि की है, लेकिन उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… UAE के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का आरोप, पूर्व अमेरिकी सैनिक पर यमन में नेताओं को निशाना बनाने का दावा एक पूर्व अमेरिकी सैनिक अब्रहाम गोलन पर आरोप लगा है कि उसने UAE के लिए यमन में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ऑपरेशन चलाए। इसके बदले उसे हर महीने करीब 15 लाख डॉलर मिलते थे। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलन ने अमेरिकी नेवी के पूर्व अधिकारी इसाक गिलमोर के साथ मिलकर ‘स्पीयर ऑपरेशंस’ नाम की एक प्राइवेट मिलिट्री कंपनी बनाई थी। इसमें अमेरिकी स्पेशल फोर्स के पूर्व सैनिक शामिल थे। आरोप है कि इस कंपनी ने UAE के साथ मिलकर यमन में टारगेटेड हत्याएं कीं और हर सफल मिशन पर उन्हें अतिरिक्त पैसे (बोनस) भी मिलते थे। यमन के सांसद अंसाफ अली मायो ने दावा किया कि 2015 में उन्हें मारने के लिए गोलन को हायर किया गया था। गोलन ने एक इंटरव्यू में माना कि वह ऐसे ऑपरेशन चला रहा था, लेकिन UAE ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। यह मामला अमेरिका के ‘एलियन टॉर्ट स्टैच्यूट’ के तहत चल रहा है, जिसके तहत विदेशी नागरिक भी अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर अमेरिकी अदालत में केस कर सकते हैं। पाकिस्तानी ट्रांसजेडर एक्टिविस्ट का दावा- 80% लोग समलैंगिक, बाकी 20% बाइसेक्शुअल हैं पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया कि ‘पाकिस्तान में 80% लोग समलैंगिक और बाकी बाइसेक्शुअल हैं।’ यह बयान उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। बलोच ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान में लोगों की असली सेक्सुअल पहचान अक्सर छिपी रहती है। उनके मुताबिक, यह एक ‘ओपन सीक्रेट’ है। लेकिन उन्होंने कहा कि समाज, धर्म और परिवार के दबाव की वजह से लोग अपनी पहचान छिपाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय को अक्सर भीख मांगने, डांस या सेक्स वर्क जैसे सीमित कामों तक धकेल दिया जाता है।’ अपना निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन में जेंडर एक्सप्रेशन को लेकर हिंसा और दबाव झेलना पड़ा। एक्टिविज्म के दौरान भी उन्हें हमलों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा और अब वे विदेश में रह रही हैं। पाकिस्तान अप्रैल में UAE का 3.5 अरब डॉलर कर्ज चुकाएगा, तीन किस्तों में भुगतान पाकिस्तान ने अप्रैल में UAE का 3.5 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 11, 17 और 23 अप्रैल को अलग-अलग किस्तों में पूरा पैसा लौटाया जाएगा। ये फैसला ऐसे समय लिया गया है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा पहले ही दूसरे देशों की मदद पर टिका है। पाकिस्तानी सरकार कुछ कर्ज को निवेश में बदलने की कोशिश भी कर रही है, लेकिन अभी बातचीत जारी है। ये कर्ज पाकिस्तान को अलग-अलग समय पर मिला था। UAE ने 2018 में 2 अरब डॉलर का लोन दिया था, जिसे बार-बार बढ़ाया गया, जबकि 2023 में 1 अरब डॉलर और दिया गया था ताकि पाकिस्तान IMF की शर्तें पूरी कर सके। दरअसल, UAE ने हाल में कर्ज रोलओवर की नीति बदलकर शॉर्ट-टर्म एक्सटेंशन शुरू कर दिया है, जिससे पाकिस्तान पर जल्दी भुगतान का दबाव बढ़ा। अप्रैल में ही पाकिस्तान को कुल करीब 4.8 अरब डॉलर चुकाने हैं, जिसमें एक बड़ा बॉन्ड भी शामिल है। सरकार का कहना है कि हालात संभालने लायक हैं, लेकिन एक्सपोर्ट और विदेशी निवेश में गिरावट से मुश्किलें बनी हुई हैं। अफगानिस्तान में भूकंप से 8 लोगों की मौत, पाकिस्तान में भी तेज झटके महसूस हुए अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत हो गई। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए, हालांकि वहां किसी नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप रात 9:13 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और गहराई जमीन से 190 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप के झटके खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इससे पहले अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में 3 नवंबर 2025 को 6.3 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। भूकंप से शहर की ऐतिहासिक ब्लू मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा था। यह मस्जिद मजार-ए-शरीफ का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट:12 हजार हमले के बाद भी ईरान की ताकत बरकरार:50% लॉन्चर अभी भी सुरक्षित, सुरंगों और गुफाओं में मिसाइल छिपाए
    Next Article
    CM ने की “स्कूल चलो अभियान” की शुरूआत:वाराणसी में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे योगी, काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment