Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी, गोंडा में कराया रजिस्ट्रेशन:57 किलो वर्ग में लेंगी हिस्सा, 10-12 मई तक नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट

    2 hours ago

    2

    0

    चर्चित भारतीय पहलवान विनेश फोगाट कुश्ती के अखाड़े में वापसी कर रही हैं। उन्होंने गोंडा में 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण पदक से चूक गई थीं। उनकी यह वापसी भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा से हो रही है। यह टूर्नामेंट बृजभूषण शरण सिंह द्वारा स्थापित नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित होगा। उनके बेटे करण और प्रतीक भूषण इस कॉलेज के प्रबंधक हैं। इस टूर्नामेंट के रजिस्ट्रेशन को लेकर हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था। विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) जानबूझकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने दे रहा है। महासंघ किसी भी खिलाड़ी को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा हालांकि, WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विनेश फोगाट ने 27 अप्रैल को रात 10:29 बजे ही अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया था। संजय सिंह ने कहा, तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है। महासंघ किसी भी खिलाड़ी को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा है। यह एक ओपन टूर्नामेंट है जिसमें देश के सभी इच्छुक पहलवान भाग ले सकते हैं। नंदिनी नगर स्पोर्ट कॉलेज में होगी प्रतियोगिता यह प्रतियोगिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नंदिनी नगर स्पोर्ट कॉलेज, नवाबगंज में 10 से 12 मई तक चलेगी। 10 मई को फ्रीस्टाइल रेसलिंग, 11 मई को ग्रीको रोमन रेसलिंग और 12 मई को महिला रेसलिंग आयोजित होगी। विनेश फोगाट 57 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी। जीतने वाले पहलवानों को नेशनल कैंप के लिए चुना जाएगा यह टूर्नामेंट उन पहलवानों के लिए महत्वपूर्ण है जो 2025 की नेशनल चैंपियनशिप या 2026 के फेडरेशन कप में भाग नहीं ले पाए थे। इसमें पदक जीतने वाले पहलवानों को नेशनल कैंप के लिए चुना जाएगा, जिससे उनके लिए एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल्स में क्वालीफाई करने का मार्ग प्रशस्त होगा। गोंडा से ही कुश्ती को नई पहचान मिली थी भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू ने बताया, गोंडा में एक बार फिर कुश्ती प्रतियोगिताओं की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा गोंडा से ही कुश्ती को नई पहचान मिली थी और आज यह खेल विश्व स्तर पर अपना अलग मुकाम बना चुका है। सभी शिकायतों का समाधान कर लिया गया उन्होंने बताया कि कुछ विवादों के चलते गोंडा में प्रस्तावित कैंप को पहले रद्द करना पड़ा था, लेकिन अब सभी शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन गोंडा स्थित नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जाएगा। संजय सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए पंजीकरण संबंधी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विनेश का रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है और उनकी रजिस्ट्रेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है और किसी को भी रोका नहीं जा रहा है। जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक हैं विनेशा फोगाट दरअसल, विनेश फोगाट ने वर्ष 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की। हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक बनीं। हालांकि दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने संन्यास का फैसला वापस लेते हुए कुश्ती में वापसी के संकेत दिए थे। गौरतलब है कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे पहलवानों ने इसी नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर देश-विदेश में नाम रोशन किया है। वर्ष 2023 में विवाद के दौरान यहां चल रही प्रतियोगिता को इन पहलवानों के विरोध के चलते बीच में ही रोकना पड़ा था। अब एक बार फिर गोंडा की धरती पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसे खेल जगत के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- 'हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे':महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा, जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में पेयजल पाइपलाइन में लगी आग:400 मीटर पाइपलाइन जली, धुएं से दो बाइकें टकराईं
    Next Article
    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स्टेनो:आजमगढ़ विश्वविद्यालय में मान्यता के नाम पर वसूली, 3 लाख की डील हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment