Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

    1 day ago

    2

    0

    इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। द लॉर्ड्स स्टेडियम में विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाए। 187 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। अर्धशतक लगाने वाली डैनी व्याट-हॉज प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। व्याट-हॉज की फिफ्टी, नाइट के साथ पारी संभाली इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। एमी जोन्स 1 और सोफिया डंकली 11 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज ने एलिस कैपसी (26) के साथ इंग्लिश पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। व्याट-हॉज ने 42 गेंद पर 65 रन बनाए। हॉज के बाद कप्तान हीथर नाइट ने 43 रन बनाकर टीम को 7 विकेट पर 186 रन तक पहुंचाया। इस पारी के साथ व्याट-हॉज टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बन गई हैं। हेनरी की फिफ्टी, फिर भी वेस्टइंडीज हारी 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डिएंड्रा डॉटिन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन चार्ली डीन ने उन्हें बड़े शॉट के प्रयास में कैच करा दिया। इसके बाद डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, चिनेल हेनरी और जहजारा क्लैक्सटन ने 5वें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हेनरी ने नाबाद 51 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और 38 रन से हार गई। रिव्यू से बदला फील्ड अंपायर का फैसला विंडीज की पारी के चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज ने लिंसे स्मिथ की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद विकेटकीपर एमी जोन्स के दस्तानों में चली गई। इंग्लिश खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर एन जनानी ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डीन ने DRS लिया। थर्ड अंपायर निमाली परेरा ने रीप्ले में देखा कि गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन बैट और बॉल में कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला। परेरा ने यह गैप स्वीकार किया, लेकिन अल्ट्राएज के आधार पर ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया। मैथ्यूज 14 रन बनाकर आउट हुईं। मैथ्यूज बोलीं- मैंने अंपायर को बताया था कि गेंद बल्ले से दूर थी आउट होने के बाद मैथ्यूज ने ऑन-फील्ड अंपायर्स से असहमति जताई। उन्होंने हेड कोच शेन डिट्ज के साथ घटना का वीडियो रीप्ले देखा। फिर बाउंड्री पर रिजर्व अंपायर केरिन क्लास्टे से भी चर्चा की। कमेंट्री के दौरान ब्रॉडकास्टर एबोनी रैनफोर्ड-ब्रेंट ने कहा कि स्टंप माइक्रोफोन में उन्हें गेंद के बल्ले से लगने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मैथ्यूज की 2 बातें… इंग्लैंड टॉप-4 में पहुंचा, विंडीज का आयरलैंड से जीतना जरूरी मेजबान इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वेस्टइंडीज 4 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी ग्रुप मैच शनिवार को आयरलैंड से है। इसे जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हार की स्थिति में टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ------------------------------------------------- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को नहीं हरा पाया बांग्लादेश; दोनों इस टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि, दूसरा मैच साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच रात 11 बजे से ब्रिस्टल में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में भारत को नहीं हरा पाया बांग्लादेश:दोनों आज टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे; सेमीफाइनल के लिए इंडिया का जीतना जरूरी
    Next Article
    साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment