Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमीन को विक्की बनाकर भेजा जेल, कोर्ट ने किया बरी:पॉक्सो एक्ट के मामले में 5 साल से जेल में था, दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    बिधनू में अधिवक्ता की नाबालिग बेटी से रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट ने बरी कर दिया। विवेचना में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने विवेचक विनोद कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर और डीएम को आदेशित किया है। पीड़ित 5 सालों से जेल में बंद था, पुलिस ने आरोपी के बजाए दूसरे युवक को आरोपी बताकर जेल भेज दिया था। जिसपर कोर्ट ने यह कार्रवाई की। बिधनू में अधिवक्ता पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा बिधनू थानाक्षेत्र निवासी अधिवक्ता मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सतबरी चौराहे के पास गैस भरवाने के लिए गई थी। तभी इलाके में रहने वाला विक्की बेटी को घसीट कर झाड़ियों में ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती बयां की थी। मामले में पुलिस ने विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच तत्कालीन दरोगा विनोद कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने आरोपी विक्की को जेल भेजने के बजाए, इलाके में रहने वाले अमीन लायल को विक्की बनाकर जेल भेज दिया था, जिसके बाद से वह करीब 5 सालों से जेल में बंद था। मामाल विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पवन कुमार राय की कोर्ट में ट्रायल पर था। अभियोजन की ओर से मामले में 7 गवाह कोर्ट में पेश किए गए थे। जिरह में सच्चाई आई सामने बचाव पक्ष के अधिवक्ता सलीम ने बताया कि दरोगा ने मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बजाए अमीन लायल को विक्की बनाकर जेल भेज दिया गया था। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि विक्की उसके घर से महज 5–6 मकानों की दूरी पर रहता था, वह शादीशुदा था। जबकि अमीन लायल पीड़िता के घर से काफी दूरी पर रहता था, साथ ही उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इसके साथ ही हुलिए के आधार पर भी पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद अमीन लायल को सबूतों के आधार पर बरी कर दिया। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश जारी किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई प्रदेश टीम पर आनंद द्विवेदी ने जताया भरोसा:बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा; डॉ. नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि:बहराइच में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने श्रद्धांजलि सभा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment