Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विहिप-बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:अवैध कब्जों, आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनियोजित आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के कई मामलों में महिलाओं की संलिप्तता सामने आई है, जो ऐसे नेटवर्कों के व्यापक होने का संकेत है। संगठन ने इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की। विहिप-बजरंग दल ने तथाकथित 'लव जिहाद' और जबरन धर्मांतरण के मामलों का भी जिक्र किया। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं अब शहरी और शिक्षित वर्ग तक भी फैल रही हैं, जहां युवतियों का शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। संगठन ने इन पर रोक लगाने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है। ज्ञापन में अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक संपत्तियों, रेलवे और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए, उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी अवैध कब्जों को तत्काल चिन्हित कर हटाने और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर खान-पान की वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, जनजातीय और संवेदनशील क्षेत्रों में महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं के शोषण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की आवश्यकता बताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे सभी तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई आवश्यक है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त न किया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि विहिप और बजरंग दल राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहे हैं और आगे भी जनहित के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर ठोस कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, संतोष अग्रहरि, जिला मंत्री धर्मेंद्र गुरुजी, सहमंत्री जयप्रकाश गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष विजय भास्कर, सुरक्षा प्रमुख अजय सिंह, गौरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा, सचमुच त्रिपाठी, अंगद वर्मा, शारदा पाण्डेय, निखिल, राज, रमेश, शेषमणि प्रजापति, फरसा बाबा, सागर सोनी, करण चौधरी सहित बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा पूर्व विधायक और भाई को 3-3 साल की सजा:कोर्ट ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने और पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में सुनाया फैसला
    Next Article
    आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को किया गया जागरुक:पोषण पखवाड़ा और नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment